फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय के अस्पताल में भर्ती होने पर जॉन सीना ने किया रिएक्ट, अमिताभ-अभिषेक की भी साझा की थी तस्वीर

Sun, 19 Jul 2020 12:02 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 19 Jul 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
John Cena reaction aishwarya rai being hospitalized with aaradhya due to covid 19
ऐश्वर्या राय, जॉन सीना - फोटो : सोशल मीडिया

डब्ल्यूडब्ल्यूई दिग्गज जॉन सीना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वो अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के कई सितारों की तस्वीरें साझा कर चुके हैं। बीते दिनों अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद जॉन सीना ने दोनों की तस्वीरें साझा की थीं। अब ऐश्वर्या राय के अस्पताल में भर्ती होने पर जॉन सीना ने रिएक्ट किया है।

John Cena reaction aishwarya rai being hospitalized with aaradhya due to covid 19
जॉन सीना - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ और अभिषेक के अस्पताल में भर्ती होने के साथ ही ऐश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटीन में थे। बीते दिनों दोनों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हुए। ऐश्वर्या के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर जॉन सीना ने उनकी एक तस्वीर पोस्ट की है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by John Cena (@johncena) on

John Cena reaction aishwarya rai being hospitalized with aaradhya due to covid 19
जॉन सीना - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन सीना हमेशा केवल तस्वीर ही पोस्ट करते हैं। उसके साथ वो कोई कैप्शन नहीं लिखते हैं। जॉन के पोस्ट पर ऐश्वर्या के फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक ऐश्वर्या को लगातार बुखार की शिकायत हो रही थी। डॉक्टर्स उनका चेकअप करने घर पहुंचे थे। डॉक्टर्स को उनमें कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए। जिसके बाद उन्हें भी नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
John Cena reaction aishwarya rai being hospitalized with aaradhya due to covid 19
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या को लगातार बुखार बना हुआ था और गले में दर्द की भी शिकायत थी। ऐश्वर्या में लक्षण दिखने के बाद उनकी बेटी आराध्या बच्चन का भी दोबारा से टेस्ट किया गया है। दोनों मां बेटी को नानावती अस्पताल ले जाया गया। वहीं अमिताभ और अभिषेक की हालत इस समय स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
John Cena reaction aishwarya rai being hospitalized with aaradhya due to covid 19
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन ने रात के वक्त अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। तुरंत बाद अभिषेक की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बच्चन परिवार में केवल जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आईं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed