सब्सक्राइब करें

Johnny Walker: कभी ठेले पर अंडे बेचते थे जॉनी वॉकर, गुरु दत्त से मिलने के बाद बदला जीवन; बने हंसी के बादशाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 29 Jul 2025 07:10 AM IST
सार

Johnny Walker Death Anniversary: जॉनी वॉकर की जिंदगी एक प्रेरणादायक कहानी है। एक साधारण बस कंडक्टर से हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े कॉमेडी अभिनेता बनने तक। उन्होंने अपनी मेहनत और हुनर से लाखों लोगों को हंसाया और सिनेमा जगत में अमर छाप छोड़ी।

विज्ञापन
Johnny Walker death anniversary know more about his movies and life
जॉनी वॉकर की 22वीं पुण्यतिथि - फोटो : X
हिंदी सिनेमा के लीजेंड्री कॉमेडियन जॉनी वॉकर की आज 22वीं पुण्यतिथि है। उन्होंने अपनी दमदार कॉमेडी से लाखों दिलों को जीता। अपने दौर में जॉनी की अलग ही डिमांड थी। फिल्मों में उनका रोल सिर्फ कॉमेडियन तक ही सीमित नहीं था। डायरेक्टर्स यह भी सुनिश्चित करते थे कि फिल्म में जॉनी के किरदार की एक अलग स्टोरी लाइन भी हो। कई फिल्मों में तो उनके ऊपर गाने तक फिल्माए गए जो आगे चलकर सुपरहिट साबित हुए। आज जॉनी की पुण्यतिथि पर जानिए उनके बारे में... 
Trending Videos
Johnny Walker death anniversary know more about his movies and life
जॉनी वॉकर - फोटो : X
जन्म और शुरुआती जीवन
जॉनी वॉकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी है। उनका जन्म 11 नवंबर 1926 को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता एक टेक्सटाइल मिल में काम करते थे, लेकिन जब मिल बंद हुई, तो परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। जॉनी ने छठी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी और परिवार का पालन-पोषण करने के लिए छोटे-मोटे काम शुरू किए। उन्होंने इंदौर में अंडे, मूंगफली, आइसक्रीम और सब्जियां तक बेचीं। इसके बाद उनका परिवार मुंबई चला गया, जहां जॉनी ने बॉम्बे इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट में बस कंडक्टर की नौकरी शुरू की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny Walker death anniversary know more about his movies and life
जॉनी वॉकर - फोटो : X
बस कंडक्टर की जॉब के दौरान मिली फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉनी वॉकर ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में बस कंडक्टर के रूप में की थी। वे यात्रियों को हंसाने के लिए मजेदार अंदाज में टिकट बांटा करते थे। एक बार अभिनेता बलराज साहनी ने उनकी इस प्रतिभा को देखा और उन्हें गुरु दत्त से मिलवाया। गुरु दत्त ने जॉनी से एक शराबी की एक्टिंग करने को कहा। जॉनी की एक्टिंग इतनी शानदार थी कि गुरु दत्त ने तुरंत उन्हें अपनी फिल्म 'बाजी' में साइन कर लिया। मजेदार बात यह है कि गुरु दत्त ने ही उनके नाम को मशहूर व्हिस्की ब्रांड 'जॉनी वॉकर' से प्रेरित होकर रखा। हालांकि जॉनी ने असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ नहीं लगाया।
 
Johnny Walker death anniversary know more about his movies and life
जॉनी वॉकर - फोटो : X
'आर-पार' सेट पर प्यार की शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉनी वॉकर की लव स्टोरी भी फिल्म सेट से शुरू हुई। 1954 में गुरु दत्त की फिल्म 'आर-पार' की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात अभिनेत्री शकीला की बहन नूरजहां से हुई। गाने 'अरे ना ना ना ना तौबा तौबा' में दोनों ने साथ काम किया और यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई। 1955 में, परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर जॉनी और नूरजहां ने शादी कर ली।
विज्ञापन
Johnny Walker death anniversary know more about his movies and life
जॉनी वॉकर - फोटो : X
शराबी किरदार, पर असल में शराब से कोसों दूर
जॉनी वॉकर ने ज्यादातर फिल्मों में शराबी के किरदार निभाए। उनकी नशीली अदा और हाव-भाव दर्शकों को खूब हंसाते थे, लेकिन सेट पर लोग हैरान रह जाते थे कि जॉनी असल जिंदगी में शराब को हाथ भी नहीं लगाते। उनकी यह प्रतिभा ही थी कि बिना शराब पिए वे नशे में धुत किरदार को जीवंत कर देते थे।



मैनेजर रखने वाले पहले अभिनेता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉनी वॉकर बॉलीवुड के पहले ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने मैनेजर या सेक्रेटरी रखने का चलन शुरू किया। इसके अलावा, उन्होंने संडे को काम न करने और फिल्मों में आम बोलचाल की भाषा लाने जैसे नए ट्रेंड भी शुरू किए, जिसे लोग आज भी याद करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed