{"_id":"5dc9008e8ebc3e5b77222cda","slug":"johnny-walker-leave-film-industry-due-to-double-meaning-roles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अश्लील किरदार देख जॉनी वॉकर ने छोड़ी थी इंडस्ट्री, जब लौटे तो लोगों ने पूछा- आप जिंदा हैं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अश्लील किरदार देख जॉनी वॉकर ने छोड़ी थी इंडस्ट्री, जब लौटे तो लोगों ने पूछा- आप जिंदा हैं?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 11 Nov 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
johnny walker chachi 420
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जॉनी वॉकर (Johnny Walker) को 50, 60 और 70 के दशक का सबसे बेस्ट कॉमेडियन माना जाता है। जॉनी वॉकर बेशक आज हमारे बीच नहीं हों लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोग उतनी ही उत्सुकता से देखते हैं। घर की हालत ठीक ना होने की वजह से बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी को छठी क्लास के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। जीहां यही था जॉनी का असली नाम।
2 of 5
जॉनी वॉकर
जॉनी वॉकर गुरु दत्त की वजह से फिल्मों में आए। दोनों के बीच गहरी दोस्ती देखने को मिली। जॉनी वॉकर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लेकिन एक समय ऐसा आया जब वह इन सबसे थक चुके थे। क्या आप जानते हैं अपने करियर में लगातार फिल्में करने वाले जॉनी वॉकर ने 1983 के बाद फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था।
3 of 5
Johnny Walker
- फोटो : twitter
ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता था की कॉमेडी का स्तर गिरता जा रहा है और लोग उनसे डबल मीनिंग डायलॉग वाले किरदार करवाना चाहते थे। जॉनी इन सबके खिलाफ थे। उन्हें ऐसा करना कतई मंजूर नहीं था। लंबे समय तक इंडस्ट्री से दूर रहे जॉनी वॉकर ने साल 1997 में आई कमल हासन की फिल्म ‘चाची 420’ से कमबैक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Johnny Walker
- फोटो : social media
फिल्म में उन्हें देखकर उनके फैंस बहुत खुश हुए। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली। लेकिन जॉनी ये फिल्म करना नहीं चाहते थे। उन्होंने अपने दोस्त गुलजार और कमल हासन के जिद करने के बाद इस फिल्म में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने एक शराबी मेक-अप आर्टिस्ट का रोल किया था।
जॉनी ने एक इंटरव्यू में बताया था- चाची 420 करने का मुझे बहुत फायदा हुआ। लंबे समय से कोई फिल्म नहीं करने के कारण लोग उन्हें मरा हुआ समझकर भूल गए थे लेकिन इस फिल्म के बाद उन्हें ढेरों मैसेज, फोन कॉल्स, टेलीग्राम और खत आए। लोग एक ही सवाल पूछ रहे थे कि 'आप जिंदा हैं?' जिस पर जॉनी मुस्कुरा कर हां बोल देते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।