फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले दो सालों तक वेब सीरीज से दूर रहेंगे विक्की कौशल, ये बड़ी वजह आई सामने

Mon, 11 Nov 2019 04:03 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 11 Nov 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
vicky kaushal wont do any web series due to bollywood movies busy Schedule
vicky kaushal - फोटो : amar ujala

फिल्म उरी से हिंदी फिल्म जगत में खास पहचान बना चुके अभिनेता विक्की कौशल इन दिनो वेब सीरीज से भी खूब शोहरत बटोर रहे हैं। लव पर स्क्वायर फुट और लस्ट स्टोरीज के बाद दर्शक, अभिनेता की अगली वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि विक्की का हालिया बयान उनके चाहने वालों को निराश कर सकता है। उरी एक्टर ने हाल में कहा है कि वह आने वाले दो सालों तक वेब सीरीज से दूर रह सकते हैं।

vicky kaushal wont do any web series due to bollywood movies busy Schedule
vicky kaushal - फोटो : social media

विक्की ने कहा, 'अगले दो सालों तक फिल्मों में व्यस्त रहने के कारण मैं अभी किसी और वेब सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकता हूं। आने वाले समय में, मैं लगातार फिल्मों में व्यस्त रहने वाला हूं।'  विक्की ने वेब सीरीज में अपनी रुची को लेकर कहा, 'मैंने अभी तक कुछ वेब शोज देखें हैं जो कमाल के हैं। वैसे तो मुझे ऐसे शोज देखने का अधिक समय नहीं मिलता है लेकिन हवाई यात्रा और मुंबई की ट्रैफिक में फंसे रहने के दौरान मैं ऐसे शोज डाउनलोड करके देखता हूं।' 

vicky kaushal wont do any web series due to bollywood movies busy Schedule
विकी कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे कहा, 'अगर मेरे पास अगले दिन के लिए कुछ काम नहीं है तो मैं देर रात तक वेब शोज देखना पसंद करता हूं। दरअसल मुझे रात में जागना पसंद है। हालांकि मैं यह आदत छोड़ना चाहता हूं और जल्दी सो कर जल्दी उठना चाहता हूं लेकिन यह करना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल है। रात में थोड़ी शांति होती है जो मुझे पसंद है। शूट से लौटने के बाद काफी थका-हारा होता हूं तो गाड़ी चलाते हुए संगीत सुनना पसंद करता हूं। मैं देर रात निकलता हूं और घर वापस आकर सीधे सो जाता हूं। इससे मुझे थोड़ी खुशी प्राप्त होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal wont do any web series due to bollywood movies busy Schedule
Vicky Kaushal - फोटो : Social Media

विक्की की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो जल्द ही अभिनेता भूत, सरदार उधम सिंह और मानेकशॉ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। हाल में उन्होंने उधम सिंह के लिए अपना करीब 13 किलो वजन कम किया है। इस साल मार्च में इस फिल्म की घोषणा की गई थी। फिल्म में अभिनेता उधम सिंह के किरदार में नजर आएंगे। 


पढ़ें: क्या सलमान खान के बिना होगी 'नो एंट्री 2', कपिल के शो ने जीते पांच अवॉर्ड, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed