{"_id":"5dc92ced8ebc3e5b25085b3f","slug":"janhvi-kapoor-writes-emotional-post-for-father-boney-kapoor-dostana-2-shooting-cancel-bollywood-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोनी के बर्थडे पर जान्हवी का इमोशनल मैसेज, दिल्ली में दोस्ताना 2 का शूट कैंसल, पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोनी के बर्थडे पर जान्हवी का इमोशनल मैसेज, दिल्ली में दोस्ताना 2 का शूट कैंसल, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खास अंदाज में जान्हवी के पिता बोनी कपूर को दी जन्मदिन की बधाई
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता बोनी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्में दीं। 'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री', 'जुदाई' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस खास मौके पर बोनी कपूर को उनकी बेटी अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर अपनी और बोनी कपूर की तस्वीर साझा करते भावुक पोस्ट भी लिखा।
अभिनय की दुनिया में वापसी करेंगे अमोल पालेकर
दिग्गज अभिनेता और निर्देशक अमोल पालेकर जल्द रंगमंच में वापसी करने वाले हैं। वह 25 साल बाद हिंदी नाटक ‘कसूर’ से वापसी करेंगे। इस थ्रिलर ड्रामा का लेखन और सह-निर्देशन संध्या गोखले ने अमोल पालेकर के साथ मिल कर किया है। ‘कसूर’ नाटक में पालेकर सेवानिवृत्त एसीपी दंडवते के किरदार में नजर आएंगे। इस नाटक का प्रीमियर अमोल पालेकर 75वें जन्मदिन पर किया जाएगा।
परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा परिवार के साथ समय बिताने की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। रविवार को वह पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा सहित परिवार के सभी सदस्यों के साथ फिल्म देखने पहुंचे। अक्षय को मुंबई के पीवीआर में परिवार के साथ देखा गया। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jayalalithaa, Kangana Ranaut
- फोटो : amar ujala
जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' की शूटिंग शुरू
दिवंगत राजनेता जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' एलान के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। अब फिल्म की शूटिंग शुरू होने की खबरें आ रही हैं। इस बात की जानकारी खुद कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। कंगना सोशल मीडिया की कैप्शन में लिखा- खूबसूरत सफर की शुरुआत हो चुकी है। सोशल मीडिया यूजर्स कंगना की इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दिल्ली प्रदूषण की वजह से दोस्ताना 2 की शूटिंग टली
दिल्ली में फैल रहे प्रदूषण की वजह से आम लोगों के अलावा फिल्मी सितारे भी परेशान हो रहे हैं। यहां तक कि कई फिल्मकारों ने दिल्ली में अपनी फिल्मों की शूटिंग को टाल दिया है तो बहुतों ने रद्द तक कर दी है। ऐसे में खबर है कि फिल्म दोस्ताना 2 के मेकर्स ने दिल्ली में फिल्मी की शूटिंग को फिलहाल टाल दिया है। कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग रोक दी गई है। ये शूट दिल्ली में होने वाला था लेकिन प्रदूषण में होने वाली दिक्कतों के कारण इसको रोकने का फैसला किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।