बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
क्या सलमान खान के बिना होगी 'नो एंट्री 2', कपिल के शो ने जीते पांच अवॉर्ड, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंफर्म हुई नो एंट्री 2
2005 में रिलीज सुपरहिट फिल्म नो एंट्री के सीक्वल को लेकर लंबे वक्त से खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में अब खुद बोनी कपूर ने फिल्म के सीक्वल के लिए हां कर दिया है। एक इंटरव्यू में बोनी ने कहा, 'हां नो एंट्री 2 बिल्कुल बनेगी। मैं नहीं जानता कि इसे कब शुरू करूंगा। लेकिन फाइनली मैंने अनीस बज्मी के साथ स्क्रिप्ट तैयार कर ली है। नो एंट्री 2, नो एंट्री से दस गुना ज्यादा मजेदार है। यह आपको बहुत हंसाएगी. पहले पार्ट की तरह यह दूसरा पार्ट बस एंटरटेनमेंट के लिए नहीं है। इस फिल्म में एक मैसेज छिपा है।' वहीं फिल्म में सलमान खान रहेंगे या नहीं इस बारे में भी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
टाइगर श्रॉफ की सेल्फी
सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में टाइगर की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में टाइगर शर्टलेस हैं और उनकी शानदार फिजीक साफ देखी जा सकती हैं। लेकिन टाइगर के चेहरे पर एक इमोजी बना हुआ है। यानी शायद टाइगर अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए अपना लुक छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। मिरर सेल्फी को शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा 'बागी 3 का दूसरा दिन'।
प्रियंका की सेल्फी पर निक का कमेंट
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करने से कभी परहेज नहीं करते हैं। ऐसे में जब प्रियंका ने अपने फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की तो निक ने लिखा- खूबसूरत। प्रियंका ने अभी फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा, ' घाव वह जगह है जहां से प्रकाश आप में प्रवेश करता है'। बता दें कि प्रियंका फिलहाल द व्हाइट टाइगर के शूट में बिजी हैं।
“The wound is the place where the Light enters you.” – Rumi #setlife #musings
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
बंद हो जाएगा संजीवनी 2
टीवी शो संजीवनी 2 के बंद होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में अब स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक शो जल्दी ही गिरती टीआरपी की वजह से बंद हो सकता है। हालांकि इस खबर के बारे में शो के मेकर्स की ओर से अभी तक कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि संजीवनी 2 इस साल अगस्त में शुरू हुआ था। शो में मोहनीश बहल, सुरभि चंदना, सायंतनी घोष, गुरदीप कोहली और नमित खन्ना मुख्य किरदारों में हैं।