सब्सक्राइब करें

Jolly LLB 3 Box Office: दोनों जॉली का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, 100 करोड़ क्लब में 'जॉली एलएलबी 3' की एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 01 Oct 2025 10:28 PM IST
सार

Jolly LLB 3 Enters In 100 Cr Club: महानवमी का दिन 'जॉली एलएलबी 3' के लिए बढ़िया शगुन लेकर आया है। यह फिल्म आज बुधवार को नवमी पर 100 करोड़ी बन गई है। जानिए फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कितना हुआ?

विज्ञापन
Jolly LLB 3 Movie 13 Days Box Office Collection Report: Akshay Kumar and Arshad Warsi Tops 100 Cr India Net
'जॉली एलएलबी 3' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म 19 सितंबर को दर्शकों के बीच पहुंची थी। पहली और दूसरी फिल्म की तरह लोकप्रिय फ्रेंचाईजी की यह तीसरी फिल्म भी खूब पसंद आ रही है। आज बुधवार को महानवमी पर इस फिल्म ने एक शानदार उपलब्धि दर्ज की है और 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है।

Trending Videos
Jolly LLB 3 Movie 13 Days Box Office Collection Report: Akshay Kumar and Arshad Warsi Tops 100 Cr India Net
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए ओपनिंग डे पर 12.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। पहले सप्ताह फिल्म ने टोटल 74 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी है। कल मंगलवार को 12वें दिन फिल्म ने  3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। आज बुधवार को फिल्म ने 3.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया है।

Jolly LLB 3 Movie Review: अक्षय-अरशद की भिड़ंत मजेदार, हंसी-न्याय का मजबूत संगम; ड्रामा थोड़ा जरूरत से ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
Jolly LLB 3 Movie 13 Days Box Office Collection Report: Akshay Kumar and Arshad Warsi Tops 100 Cr India Net
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

13वें दिन अपने नाम दर्ज की उपलब्धि
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 100.54 करोड़ रुपये हो चुका है। कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' 13वें दिन 100 करोड़ी बनी है। इस तरह साल 2025 में यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह 10वीं बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

Jolly LLB 3 Movie 13 Days Box Office Collection Report: Akshay Kumar and Arshad Warsi Tops 100 Cr India Net
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स

फिल्म की स्टारकास्ट
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी अहम भूमिका में हैं। इनके अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Jolly LLB 3 Movie 13 Days Box Office Collection Report: Akshay Kumar and Arshad Warsi Tops 100 Cr India Net
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'जॉली एलएलबी 3' की कहानी
'जॉली एलएलबी 3' में एडवोकेट जगदीश त्यागी (अरशद वारसी) और जगदीश्वर मिश्रा (अक्षय कुमार), जिन्हें 'जॉली' कहा जाता है, एक अदालती कहानी में आमने-सामने आते हैं। यह कहानी सामाजिक अन्याय के इर्द-गिर्द घूमती है। पारसौल का गरीब किसान राजाराम सोलंकी, भ्रष्ट अधिकारियों और एक ताकतवर बिल्डर हरिभाई खेतान की वजह से अपनी जमीन खो देता है। खेतान 'बीकानेर टू बोस्टन' नाम की एक बड़ी परियोजना चला रहा है। जमीन छिनने के बाद राजाराम आत्महत्या कर लेता है। आखिर में, सच्चाई सामने आती है, किसान के परिवार को न्याय मिलता है, और दोनों जॉली सही के लिए एक साथ खड़े होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed