फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joram: 'जोरम' का दमदार ट्रेलर रिलीज, अपनी बेटी को जीशान अय्यूब से बचाने के मिशन पर निकले मनोज बाजपेयी

Fri, 24 Nov 2023 03:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 24 Nov 2023 03:46 PM IST
विज्ञापन
Joram Trailer Release Manoj Bajpayee looks intense he tries to escape Zeeshan Ayyub with his daughter
फिल्म 'जोरम' - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'जोरम' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म से जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजर है। अब फैंस के उत्साह को बढ़ाने के लिए सर्वाइवल थ्रिलर 'जोरम' का ट्रेलर शुक्रवार को जारी किया गया। देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एक पिता की भूमिका निभाई है, जो अपनी तीन महीने की बेटी को बचाने के लिए एक शहर से दूसरे शहर भाग रहे हैं।
Joram Trailer Release Manoj Bajpayee looks intense he tries to escape Zeeshan Ayyub with his daughter
जोरम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रेलर में दिखाया गया है कि मनोज बाजपेयी का किरदार 'दसरू' अपने परिवार के साथ गांव में रहता है, लेकिन आगे चलकर उनकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ आता है, जब उन्हें अपनी जान बचाने के लिए गांव छोड़कर मुंबई जाना पड़ता है। दसरू अपनी तीन महीने की बेटी को बचाने के लिए भाग रहा है। वहीं जीशान अय्यूब का किरदार पुलिस अधिकारी 'रत्नाकर' दसरू को पकड़ने के मिशन पर हैं और इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

Joram Trailer Release Manoj Bajpayee looks intense he tries to escape Zeeshan Ayyub with his daughter
'जोरम' में जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की आधिकारिक लॉगलाइन में लिखा है, "खतरे से भागते हुए दसरू अपने बच्चे को अपने पास रखता है और अंतिम प्रश्न का सामना करता है। वह बचेगा या आने वाले अंत का सामना करेगा?" झारखंड पर आधारित यह फिल्म सामाजिक असमानताओं, आदिवासी समुदायों के साथ होने वाले अन्याय और वनों की कटाई जैसे मुद्दों से संबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joram Trailer Release Manoj Bajpayee looks intense he tries to escape Zeeshan Ayyub with his daughter
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, ''मैं 'जोरम' का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। फिल्म ने वास्तव में सभी पहलुओं में सीमाओं को पार कर लिया है।'' वहीं जीशान ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, ''मैं फिल्म में शहर के एक पुलिसकर्मी रत्नाकर का किरदार निभा रहा हूं। वह संपन्न नहीं है और सामाजिक स्तर पर सबसे निचले पायदान पर है। इस फिल्म पर काम करते हुए मैं पहली बार जंगलों और लौह अयस्क खदानों में गया। इससे मुझे एहसास हुआ कि मैं रत्नाकर से कितना जुड़ सकता हूं और यह आपको इस बात की सराहना करने के लिए प्रेरित करता है कि जीवन ने आपको क्या दिया है, इसलिए मैंने इस फिल्म से बहुत कुछ सीखा है और मुझे वाकई उम्मीद है कि हर कोई भी इससे कुछ सीखेगा।''

विज्ञापन
Joram Trailer Release Manoj Bajpayee looks intense he tries to escape Zeeshan Ayyub with his daughter
फिल्म 'जोरम' - फोटो : Instagram

मखीजा फिल्म के सहयोग से जी स्टूडियो द्वारा निर्मित 'जोरम' में स्मिता तांबे और मेघा माथुर भी अहम भूमिकाओं में हैं। साथ ही तनिष्ठा चटर्जी और राजश्री देशपांडे भी विशेष भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आठ दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed