{"_id":"5b3cbb534f1c1bc6248b4731","slug":"jr-ntr-names-his-baby-boy-bhargava-ram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरी बार पिता बने जूनियर एनटीआर के बेटे की पहली फोटो आई सामने, शेयर की फैमिली फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरी बार पिता बने जूनियर एनटीआर के बेटे की पहली फोटो आई सामने, शेयर की फैमिली फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ में अपनी एक्टिंग और अपनी दमदार फाइटिंग के जलवे दिखाने वाले जूनियर एनटीआर हाल ही में पापा बने हैं। अब जूनियर एनटीआर के दूसरे और छोटे बेटे की पहली सामने आई है। एनटीआर ने फैमिली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो में वो अपने दूसरे बेटे को गोद में लिए दिख रहे हैं उनके साथ उनकी पत्नी और बड़े बेटे भी हैं। बता दें जूनियर एनटीआर अपने बेटे का नाम भार्गव राम रखा है।
2 of 4
jr ntr
जूनियर एनटीआर के पहले बेटे अभय राम का जन्म 22 जुलाई 2014 को हुआ था। 1983 में हैदराबाद में जन्मे जूनियर एनटीआर अपने जमाने के पॉपुलर एक्टर और आंध्रप्रदेश के सीएम रहे एनटी रामाराव के पोते हैं।
एनटीआर ने अपनी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए नंदी अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर बेस्ट तेलुगू अवॉर्ड हासिल किए हैं। जूनियर एनटीआर अपने 16-17 साल के करियर में कई धमाकेदार रिकॉर्ड बना चुके हैं उन्हें टॉलीवुड का सलमान खान भी कहा जाता है।
जूनियर एनटीआर लंबे समय से सबसे ज्यादा फीस वाले एक्टर्स में शामिल हैं। वे एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। साल 1996 में तेलुगू फिल्म 'रामायणम' में एक बाल कलाकार के रूप में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट चिल्ड्रर्न्स फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।