हिंदी सिनेमा के सभी छोटे बड़े कलाकार इस समय अपनी फिल्मों को रिलीज करने और पूरा करने के लिए लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। उन लोगों में हिंदी सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री जूही चावला भी शामिल हैं जो कि अपनी आने वाली फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' का सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं।
जूही चावला को है अपनी इस फिल्म का इंतजार, लॉकडाउन बना हुआ है विलेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म पर काम तो लगभग पूरा हो चुका है लेकिन अभी इसके रिलीज होने वाली तारीख पर कोई विचार नहीं किया गया है। इस फिल्म की कहानी के बारे में तो फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है लेकिन खुद जूही चावला ने इतना जरूर बता दिया है कि इस फिल्म को एक जानी-मानी महिला निर्देशक ने बनाया है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म में उनके सह कलाकार वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर हैं और उन्हें आगे का बचा हुआ काम खत्म करने के लिए लॉकडाउन हटने का इंतजार है। जूही कहती हैं, 'फिल्म की थोड़ी सी शूटिंग अभी बाकी है। फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी साथ-साथ चल रहा है।'
जूही चावला अपनी फिल्मों का चयन करने में बहुत सोचती समझती हैं इसलिए उन्होंने कई लाभप्रद फिल्मों के मौकों को अपने व्यस्त शेड्यूल की वजह से ही छोड़ दिया।
जूही ने बताया, 'पिछले साल मुझे एक दक्षिण भारतीय निर्देशक अजयन ने एक फिल्म के लिए ऑफर किया था। वह इस वक्त न्यूयॉर्क में रहते हैं। फिल्म की कहानी बहुत अच्छी थी लेकिन मेरे पास तारीखों का मसला फंस गया था। इसलिए मुझे उस प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ गया लेकिन, हां अभी फिलहाल कुछ चीजें बहुत अच्छी जा रही हैं। शायद हम दोनों फिर से उस छूटी हुई बात को जारी रख पाएं।'
इसलिए मनीष पॉल और उनकी पत्नी को देख लॉकडाउन में हंसते हैं पड़ोसी, खुल गया दोनों का फिटनेस सीक्रेट