{"_id":"5ae14e014f1c1b5f098b6831","slug":"juhi-chawla-refuse-to-kiss-aamir-khan-in-qayamat-se-qayamat-tak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 साल पहले जूही ने आमिर को किस करने से कर दिया था इनकार, डायरेक्टर ने खोले कई राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
30 साल पहले जूही ने आमिर को किस करने से कर दिया था इनकार, डायरेक्टर ने खोले कई राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' तो आपको याद ही होगी। जी हां वहीं फिल्म जिसके रिलीज के बाद आमिर रातों रात स्टार बन गए थे। फिल्म का एक एक सीन लोगों के जहन में रच बस गया था। ऐसा ही एक सीन था आमिर और जूही के किस का लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों के बीच किस का ये सीन फिल्माना काफी मुश्किल था।
2 of 5
Qayamat Se Qayamat Tak
दरअसल स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार फिल्म के गाने 'अकेले हैं तो क्या गम है' की शूटिंग के दौरान जूही चावला को आमिर को गाल और माथे पर चूमना था लेकिन जूही ने आमिर को किस करने से मना कर दिया था।
3 of 5
Qayamat Se Qayamat Tak
जूही के इनकार के बाद फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान ने शूटिंग करीब 10 मिनट के लिए रोक दी थी। थोड़ी देर बाद जूही को समझ आया कि ये स्क्रिप्ट की डिमांड है तब जाकर कहीं जूही ने आमिर को किस करने की हामी भरी। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Qayamat Se Qayamat Tak
आपको बता दें कि 30 साल पहले 29 अप्रैल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' सुपरहिट साबित हुई थी। ये एक रोमांटिक फिल्म थी। इसके गाने भी खूब पसंद किए गए। फिल्म रिलीज के बाद से ही आमिर और जूही की जोड़ी पसंद की जाने लगी। फिल्म में जूही और आमिर के कई रोमांटिक सीन्स थे।
विज्ञापन
5 of 5
'कयामत से कयामत' तक आमिर खान की दूसरी और जूही चावला की तीसरी फिल्म थी। बतौर एक्ट्रेस उन्हें ‘कयामत से कयामत तक’ से ही लोगों ने जानना शुरू किया। ‘गजब का ये दिन’ और ‘ऐ मेरे हमसफर’ गाना तो आज भी फैंस के जुबान पर ताजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।