{"_id":"5e71e3ce8ebc3ea7f62d5633","slug":"juhi-chawla-regrets-rejecting-karisma-kapoor-starrer-raja-hindustani-and-dil-toh-pagal-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जूही चावला को है आज भी ये फिल्म रिजेक्ट करने का मलाल, जिंदगी से जुड़े खोले कई राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जूही चावला को है आज भी ये फिल्म रिजेक्ट करने का मलाल, जिंदगी से जुड़े खोले कई राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 18 Mar 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जूही चावला को है राजा हिन्दुस्तानी ठुकराने पर मलाल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला 90 के दशक की ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने दर्शकों के दिल में अलग ही छाप छोड़ी थी। जूही ने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। जूही आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। ऐसे में जूही ने अब हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज से परदा उठाया है। जूही ने बताया है कि इतने लंबे फिल्मी सफर के दौरान उन्हें अपने किस फैसले पर आज भी पछतावा होता है।
2 of 5
juhi chawla
- फोटो : insatgram
बॉलीवुड में अक्सर ऐसा होता है जब कोई एक्टर किसी फिल्म को रिजेक्ट कर देता है। बॉलीवुड में ये आम बात होती है। कई अभिनेता ऐसा ही करते हैं लेकिन फिर बाद में उन्हें अपनी गलती पर पछतावा होता है। ऐसा कई अभिनेताओं के साथ होता है। हाल ही में कुछ इसी तरहका खुलासा अभिनेत्री जूही चावला ने किया है। जूही चावला ने भी सालों पहले एक फिल्म के लिए ना कर दिया था। लेकिन आज वो उनके लिए पछता रही हैं।
3 of 5
juhi chawla
- फोटो : insatgram
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जूही ने अपने करियर को लेकर कई खउलासे किए। जूही ने बताया कि, 'मैं बेवकूफ थी और जिद्दी हो गई थी। मैंने यह सोचना शुरू कर दिया था कि अगर मैंने काम करने से इंकार किया तो बॉलीवुड इंडस्ट्री रुक जाएगी। मुझे उस समय कई बेहतरीन फिल्में ऑफर हुईं। लेकिन शायद उनके आगे मेरा ईगो ज्यादा बड़ा था। मैंने वह फिल्में नहीं की। जो मुझे करनी चाहिए थीं। वह फिल्में उस जमाने में दूसरी कई फिल्मों के लिए कॉम्पिटिशन साबित होती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म राजा हिंदुस्तानी का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
जूही ने आगे कहा कि 'मैंने वह फिल्में इसलिए नहीं कीं क्योंकि मैं आसान चीजें चाहती थी। और मैं सिर्फ उन लोगों के साथ काम करना चाहती थी जिनके साथ में कंफर्टेबल हूं।' इस दौरान जूही ने ये भी बताया कि उन्हें 90 के दशक की फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' और 'दिल तो पागल है' भी ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने उन दोनों ही फिल्मों को ठुकरा दिया जिसका मलाल उन्हें आज भी है। इसके बाद ये दोनों फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर की झोली में गिरीं और उनके करियर को आसमान पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
aamir khan and juhi chawla
गौरतलब है कि जूही चावला ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की। साल 1988 में जूही ने फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद जूही ने लगातार कई फिल्में की जैसे 'हम हैं राही प्यार के', 'यस बॉस', 'डर', 'भूतनाथ' और 'इश्क' जैसी फिल्मों में काम किया। बता दें कि हाल ही में जूही चावला के भाई का निधन हुआ है। उनके भाई पिछले चार साल से कोमा में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।