कोरोना वायरस की वजह से लोग यात्राएं करने से बच रहे हैं और अपने घरों से ऑफिस के काम भी निपटा रहे हैं। बॉलीवुड पर भी कोरोना का असर दिखने लगा है। इस बीच जो भी सितारे यात्राएं करके लौट रहे हैं वो सुरक्षा बरत रहे हैं। इनसे से कईयों ने तो खुद को आइसोलेशन में रखा हैं।
लंदन से लौटीं इस अभिनेत्री ने खुद को आइसोलेशन में रखा, मास्क लगाए आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से भारत आ गई हैं। सोनम ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो मास्क लगाए नजर आ रही हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है बैकग्राउंड में फ्लाइट है।
Stay safe guys♥️ @sonamkapoor . . . #sonamkapoor // #corona #coronavirus #covid_19
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoorpedia) on
सोनम ने एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वो कह रही हैं, 'मैं अपने पति के साथ भारत जा रही हूं। घर पहुंचने के लिए अब और सब्र नहीं हो रहा है। सभी को ढेर सारा प्यार।' इसके साथ ही सोनम ने भारत में एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद भारत सरकार और उनके द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए की गई तैयारियों की तारीफ की।
Love you too Queen !❤️ @sonamkapoor via her insta stories ✨ // #sonamkapoor
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoorpedia) on
वीडियो में सोनम ने बताया कि एयरपोर्ट पर कई बार चेकिंग हुई। एयरपोर्ट से निकलने और घर पहुंचने के बाद सोनम परिवार के साथ ही रुकी हुई हैं। उन्होंने अपने आपको आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है जिससे बाकी लोगों सुरक्षा के उपाय अपनाएं जा सके।
इससे पहले मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा को आइसोलेशन में रखा गया। अनूप जलोटा यूरोप की यात्रा से लौटे थे। मुंबई एयरपोर्ट से सीधे उन्हें होटल में ले जाया गया। अभी उन्हें एक दो दिन और निगरानी में रखा जाएगा। अनूप जलोटा ने इसकी पुष्टि की है कि कोराना वायरस को देखते हुए उन्हें सीधे होटल भेज दिया गया। जहां उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। अनूप जलोटा यूरोप से सीधे मुंबई लौटे थे। होटल में 60 से ज्यादा की उम्र के लोगों पर नजर बनाकर रखी गई है।
मंत्री सतपाल महाराज की बहू मोहिना की शादी के पांच महीने पूरे, ऐसे किया सेलिब्रेट