फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: टॉयलेट पेपर की कमी पर रवीना टंडन ने दिया रिएक्शन, ट्वीट कर कहा- लोटा जिंदाबाद

Wed, 18 Mar 2020 02:25 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 18 Mar 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: actress raveena tandon react on toilet paper shortage
रवीना टंडन

रवीना टंडन कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। इन दिनों देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। ऐसे में रवीना टंडन ने इस पर भी अपनी राय रखी है। दरअसल, कोरोना वायरस के चलते टॉयलेट पेपर की कमी हो गई है। इसी को लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया है। 

coronavirus: actress raveena tandon react on toilet paper shortage
Raveena Tandon - फोटो : social media
रवीना टंडन ने अपने ट्वीट में बीडेट की बिक्री पर कमेंट करते हुए कहा, 'आखिरकार। स्वच्छता पर सीखने के लिए कठिन सबक। टिशू रोल पर अब कम दबाव बनेगा, पेड़ भी कम कटेंगे। मूल चीजों की तरफ वापस लौट रहे हैं। लोटा जिंदाबाद।' बता दें कि भारत वर्तमान में कोरोनावायरस के दूसरे स्टेज में है। 

 

coronavirus: actress raveena tandon react on toilet paper shortage
deepika padukone - फोटो : instagram

कोरोना वायरस को लेकर हर बॉलीवुड स्टार अपने तरीके से जागरुकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से एक चैलेंज दिया गया जिसे स्वीकारते हुए अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है। इस चैलेंज का नाम है #SafeHands challenge #COVID19।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus: actress raveena tandon react on toilet paper shortage
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

इस चैंलेज में मास्क लगाकर अपने हाथों को साबुन लगाकर अच्छी तरह से धोना है। ये चैलेंज बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को डब्ल्यूएचओ डिरेक्टर जनरल डॉक्टर टिडरोज की तरफ से दिया गया है। दीपिका पादुकोण ने इसी चैलेंज को स्वीकारते हुए ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री वॉशरूम में मास्क लगाकर अपने हाथों पर साबुन लगाकर धुलती दिखीं।

विज्ञापन
coronavirus: actress raveena tandon react on toilet paper shortage
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच भारत में सावधानियां बरती जा रही हैं। मॉल, सिनेमाहॉल बंद हैं। यहां तक कि फिल्मों की शूटिंग भी रोक दी गई है। वहीं कुछ बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। कई सितारे अपने घर में ही रहकर फैंस को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। 

तापसी पन्नू की 'रश्मि रॉकेट' में हुई प्रियांशु पेनयुली की एंट्री, निभाएंगे यह खास किरदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed