{"_id":"614f17008ebc3efacc74e716","slug":"juhi-chawla-says-husband-jay-mehta-galti-se-mil-gae","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: जानिये क्यों जूही चावला ने कहा- 'मैं जय मेहता को गलती से मिल गई', 1996 में हुई थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: जानिये क्यों जूही चावला ने कहा- 'मैं जय मेहता को गलती से मिल गई', 1996 में हुई थी शादी
जूही चावला का कहना है कि वो अपने पति जय मेहता को 'गलती से मिल गई' थी। जूही ने हाल ही में एक कॉमेडी शो के सेट पर पहुंच कर अपने पति जय मेहता के बारे में बात की। शो में जूही के साथ अभिनेता चंकी पांडे भी थे। फिल्म निर्माता और शो जज फराह खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक छोटी क्लिप साझा की। वीडियो की शुरुआत लेखक-कॉमेडियन गौरव दुबे ने जूही की 1993 में आमिर खान के साथ आई फिल्म 'हम हैं राही प्यार के', के गीत मुंबई से गई पुना गाते हुए की। फिर उन्होंने जूही चावला से पूछा, 'गुजरात तो आया ही नहीं, फिर जय मेहता कहां से मिले?
मतलब इस गीत में गुजरात का तो कोई जिक्र ही नहीं है, आप जय मेहता से कैसे मिले। जूही चावला ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया 'गलती से मिल गई।' आपको बता दें कि जूही ने भी इस एपिसोड का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।
2 of 5
जूही चावला
- फोटो : Instagram
वीडियो में फराह खान के साथ उनकी एंट्री दिखाई दे रही है। उनका गाना मेरे महबूब मेरे सनम बैकग्राउंड में बज रहा है। जूही ने शो में अपनी खास उपस्थिति के लिए गहरे नीले रंग का गाउन पहना था। आपको बता दें कि अभिनेत्री जूही चावला ने 1996 में एक गुप्त समारोह में व्यवसायी जय मेहता से शादी की थी। जब उन्होंने जय मेहता से शादी की थी उस वक्त जूही फिल्म इंडस्ट्री के शीर्ष सितारों में से एक थीं।
3 of 5
आमिर खान, जूही चावला
- फोटो : youtube
आपको बता दें कि जूही चावला ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात के राज से भी पर्दा उठाया था कि वो अपनी शादी को गुप्त क्यों रखना चाहती थी। जूही ने साल 2020 के अपने एक साक्षात्कार में बताया था कि उस समय इंटरनेट नहीं था और हर फोन पर कैमरे नहीं होते थे, इसलिए हम इस तरह से कर पाये। उन्होंने कहा, मैं बस स्थापित और अच्छा कर रही थी। उस समय जय मेरी सेवा कर रहा था। उन्होंने कहा कि करियर खोने के डर के कारण उन्होंने शादी गुप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जूही चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि साल 1984 में जूही चावला ने 'मिस इंडिया' का खिताब जीता था। 1988 में जब आमिर खान के साथ वह 'कयामत से कयामत तक' में नजर आईं, तो पर्दे को भी मदहोश कर लिया। 1995 में जब उनका करियर शीर्ष पर था उस वक्त उन्होंने बिजनसमैन जय मेहता से शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 5
जूही चावला, जय मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
उस वक्त जय मेहता 33 साल के थे और यह उनकी दूसरी शादी थी। जूही चावला 28 साल की थीं। यह शादी हर किसी के लिए शॉकिंग थी। क्योंकि इससे पहले किसी ने भी इस जोड़े के अफेयर की खबर नहीं सुनी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।