फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के खिलाफ जंग में जारी बॉलीवुड का योगदान, जूही ने बनाया मास्क तो अर्जुन ने उपलब्ध करवाई पीपीई किट

Wed, 22 Apr 2020 12:27 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 22 Apr 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Juhi Chawla shares home-made mask tutorial and Arjun Rampal provide PPE kits to BMC healthcare workers
अर्जुन, जूही और रोहित - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। ऐसे में सरकार और कोरोना योद्धाओं के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी हर संभव मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सिर्फ आर्थिक और मानसिक मदद ही नहीं, बल्कि सेलेब्स सोशल मीडिया की मदद से अपने फैंस को जागरुक करने का भी काम कर रह हैं। अभी तक सितारे जहां सिर्फ सभी को घर में रहने की सलाह दे रहे थे तो अब वो भी एक कदम आगे बढ़कर नए नए तरीकों से अपने फैंस को समझाइश दे रहे हैं।

Juhi Chawla shares home-made mask tutorial and Arjun Rampal provide PPE kits to BMC healthcare workers
जूही चावला

जूही चावला
बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने इंस्टाग्राम पर 'अपना देश अपना मास्क' नाम से एक हैशटैग के साथ एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में जूही देसी मास्क बताने का तरीका बताते हुए प्रोफेशनल मास्क कोरोना योद्धाओं को देने की बात कर रही हैं। जूही ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे लगता है कि आप सभी घर पर सुरक्षित होंगे और स्वस्थ होंगे। अगर आप अपने घर से किसी काम के लिए बाहर जा रहे हैं तो मास्क पहन कर जरुर निकलें। हम अपने घर पर ही मास्क बना कर तैयार कर सकते हैं। कोई साड़ी लीजिए, रुमाल या दुपट्टा। उस कपड़े के टुकड़े को चार बार फोल्ड कर लें एक तिकोन के आकार में और फिर उसे अपने मुंह पर बांद लें।' इंस्टाग्राम कैप्शन में जूही सर्जिकल और एन95 मास्क को स्वास्थ्य कर्माचारियों के लिए बचे रखने की बात कह रही है।

View this post on Instagram

Make your own mask! Go creative, maybe write a message or try your hand at painting...let us aim to leave the surgical & N95 masks for our healthcare professionals who need it the most 😇👍 Don't forget 💪 Leave the house only when it's necessary 😷👮 #ApnaDeshApnaMask @apnamask

A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla) on

Juhi Chawla shares home-made mask tutorial and Arjun Rampal provide PPE kits to BMC healthcare workers
अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल
एक तरफ जहां जूही ने देसी मास्क बनाने का तरीका बताया तो वहीं अर्जुन रामपाल ने बीएमसी हेल्थ वर्कर्स को पीपीई किट उपलब्ध करवाई है ताकि कोरोना के खिलाफ जंग में वो सुरक्षित रहें। अर्जुन ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि आप भी मदद करें, हमारे रियल हीरोज के लिए जो डॉक्टर्स और नर्सेज हैं, उनके लिए पीपीई किट प्रोवाइड करा कर। उनका स्वास्थ्य रोज ही खतरे में रहता है फिर भी वो हमारी देखभाल करते हैं।'


View this post on Instagram

I request all of you to help here. The real hero’s out there, (the doctors and nurses), the PPE. their health is in jeopardy daily, looking after ours, As unfortunately they are not equipped with the armour they need, making them sick by the corona virus. If each one of you can donate just 1 uniform for these brave hearts, it will keep your soldiers safe and healthy. Please please be generous, they need this and we will get it to them. It’s Rs. 1200 for the best suits for them, Below are the details Acc name MediQ Lifesciences Acc no 50200047998462 Ifsc code HDFC0000047 Account type Current ac Orlem, malad west branch#fightagainstcorona @doc.dd @darshan2609 #stayhome #staysafe

A post shared by Arjun (@rampal72) on


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Juhi Chawla shares home-made mask tutorial and Arjun Rampal provide PPE kits to BMC healthcare workers
रोहित शेट्टी - फोटो : Social Media

रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी ने कोरोना के खिलाफ मैदान में उतरी मुंबई पुलिस को अपने आठ होटल्स दिए हैं। खास बात है कि इन होटल्स में कोरोना से जंग लड़ रहे मुंबई पुलिस को नाश्ता और डिनर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी को इस बात के लिए धन्यवाद किया है। 


विज्ञापन
Juhi Chawla shares home-made mask tutorial and Arjun Rampal provide PPE kits to BMC healthcare workers
सलमान खान - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि हाल फिलहाल में इन तीन सितारों के अलावा भी बॉलीवुड सितारे अलग अलग तरह से कोरोना के खिलाफ जंग में आगे आ रहे हैं। कभी सितारे आर्थिक मदद करते नजर आ रहे हैं तो वहीं कभी जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाते। इसके साथ ही सितारे शॉर्ट फिल्म और गानों से भी अपने फैंस को मोटिवेट कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान का गाना प्यार करोना भी रिलीज हुआ है।

View this post on Instagram

Emotionally pass raho aur physically duurr raho na #PyaarKarona, audio out now! (Link in bio) @thesajidwajid @adityadevmusic @hussain.dalal @believe_india @saajan_singh23 @abhiraj88 #StayHome #Lockdown #NewMusic #IndiaFightsCorona

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed