ऐसा अक्सर देखा जाता है कि शूटिंग के दौरान ही सितारों में प्यार हो जाता है और सेलेब्स एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुन लेते हैं। धर्मेंद्र- हेमा मालिनी से लेकर रणवीर- दीपिका तक ये लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन इसके दूसरी ओर कई दफा ऐसा भी देखा गया है जब अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड से बाहर किसी को अपना जीवन साथी चुना। आज इस रिपोर्ट में हम कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताएंगे।
बॉलीवुड से नहीं हैं इन अभिनेत्रियों के पति, लिस्ट में जूही चावला से सोनम कपूर तक शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर
सोनम कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के बाहर अपने जीवन साथी को चुना। सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा कारोबारी हैं। वो 'भाने' कंपनी के मालिक हैं। इसके अलावा वो दिल्ली में वेज नॉन-वेज नामक मल्टी-ब्रांड स्नीकर बुटीक भी चलाते हैं। आनंद ने अमेरिकन एम्बेसी स्कूल से पढ़ाई की और फिर यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वीनिया के वॉर्टन स्कूल से पोस्ट ग्रेजुएशन किया, उन्होंने अमरीका में एमेजॉन.कॉम में इंटर्नशिप की और उसके बाद दिल्ली लौटकर अपने पिता हरीश आहूजा के साथ जुड़े।
असिन
सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं के साथ काम कर चुकीं असिन ने भी बॉलीवुड से बाहर जीवनसाथी चुना। उनकी शादी कारोबारी राहुल शर्मा से साल 2016 में हुई। राहुल वाईयू टेलीवेंचर्स और माइक्रोमैक्स इन्फॉर्मेटिक्स के को-फाउंडर हैं, दोनों ने एक बेहद निजी समारोह में शादी की थी।
शिल्पा शेट्टी
खबरों की मानें तो राज कुंद्रा और शिल्पा की पहली मुलाकात शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड के लॉन्च के मौके पर हुई थी। हालांकि राज कुंद्रा की ये पहली शादी नहीं थी। इससे पहले उनकी शादी कविता से हुई थी। साल 2009 में राज कुंद्रा और शिल्पा ने शादी कर ली। शिल्पा और राज के दो बच्चे हैं, जिनका नाम वियान और समीषा है।
जूही चावला
अपनी मुस्कान से लाखों दिलों पर राज करने वालीं जूही चावला ने भी बॉलीवुड को दरकिनार करते हुए उद्योगपति जय मेहता से शादी की। एक लंबे अरसे से जूही सिनेमा से दूर हैं, वहीं वो सोशल मीडिया पर भी अधिक सक्रिय नहीं रहती हैं।