फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का शर्मा के घर में खुलेआम घूम रहा था 'डायनासोर', अभिनेत्री ने झट से किया कैमरे में कैद

Thu, 21 May 2020 12:32 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 21 May 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Share Video of Husband Virat Kohli Who Acted As a Dinosaur During Lockdown
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से सबकुछ रुक गया है। सरकार की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि गैर जरूरी कामों के लिए घर से नहीं निकलना है और इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। लॉकडाउन की वजह से घर में कैद सितारे सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। सभी सेलब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। इन्हीं सेलेब्स में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है।

Anushka Sharma Share Video of Husband Virat Kohli Who Acted As a Dinosaur During Lockdown
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। दोनों अक्सर नए-नए वीडियो और तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में अनुष्का ने एक ऐसा वीडियो साझा किया है जिसे देख उनके फैंस भी हैरान रह गए। दरअसल अनुष्का शर्मा को अपने घर में 'डायनासोर' घूमते हुए दिखा। जिसका वीडियो भी उन्होंने फैंस के साथ साझा किया है।

Anushka Sharma Share Video of Husband Virat Kohli Who Acted As a Dinosaur During Lockdown
विराट कोहली - फोटो : Social Media

अनुष्का ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, इस वीडियो में उनके घर में एक 'डायनासोर' घूमते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में अनुष्का ने लिखा है, 'मैंने खुला घूमता हुआ एक डायनासोर देखा है।' अनुष्का के इस वीडियो ने फैंस को भी हैरत में डाल दिया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I spotted .... A Dinosaur on the loose 🦖🦖🦖🤪🤪🤪

A post shared by ɐɯɹɐɥS ɐʞɥsnu∀ (@anushkasharma) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Share Video of Husband Virat Kohli Who Acted As a Dinosaur During Lockdown
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

नहीं नहीं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि अनुष्का के घर में घूम रहा 'डायनासोर' कोई और नहीं बल्कि उनके पति विराट कोहली ही हैं। इस वीडियो में विराट कोहली डायनासोर बनकर घर में घूमते नजर आ रहे हैं। विराट के हाथ आगे की तरफ हैं। थोड़ा आगे चलकर आने के बाद वो कैमरे की तरह देखकर डायनासोर की तरह ही आवाज भी निकालते हैं।

विज्ञापन
Anushka Sharma Share Video of Husband Virat Kohli Who Acted As a Dinosaur During Lockdown
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी अनुष्का ने एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में अनुष्का विराट को बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करवाती हुई नजर आ रही थीं।

पढ़ें: इस किरदार के लिए हद पार कर गए थे रणदीप हुड्डा, चार साल बाद बोले- इसने मेरी जान ले ली थी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed