फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस किरदार के लिए हद पार कर गए थे रणदीप हुड्डा, चार साल बाद बोले- 'इसने मेरी जान ले ली थी'

Thu, 21 May 2020 12:01 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 21 May 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda Remember his Looke in Sarbjit after four year
रणदीप हुड्डा - फोटो : Social Media

रणदीप हुड्डा की गिनती बॉलीवुड के उन कलाकारों में होती है जो अपने किरदार के लिए जी जान लगा देते हैं। उनके रोल में हमेशा नयापन दिखता है। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म सरबजीत में ट्रांसफॉर्मेशन से रणदीप ने सबको चौंका दिया था। पर्दे पर उनकी मेहनत निखरकर आई थी।

Randeep Hooda Remember his Looke in Sarbjit after four year
रणदीप हुड्डा - फोटो : Social Media

फिल्म में रणदीप हुड्डा के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋचा चड्ढा भी थीं। ऐश्वर्या ने फिल्म में रणदीप की बहन का किरदार निभाया था जबकि ऋचा ने पत्नी का। फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। फिल्म की रिलीज को चार साल पूरे होने के बाद रणदीप हुड्डा ने फिल्म के दौरान खींची गई एक तस्वीर को साझा की है। उन्होंने लिखा है कि, 'इस रोल ने मेरी जान ही ले ली थी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Almost took the life outta me . . #4yearsofsarbjit #sarbjit

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda) on

Randeep Hooda Remember his Looke in Sarbjit after four year
रणदीप हुड्डा - फोटो : Social Media

इस किरदार के लिए रणदीप हुड्डा ने बहुत मेहनत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सिर्फ 28 दिनों में अपना 18 किलो वजन घटा लिया था। इसमें उनकी बहन डॉ अंजलि हुड्डा ने मदद की थी, जो पेश से मेटाबॉलिक मेडिसिन एंड क्लीनिकल न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep Hooda Remember his Looke in Sarbjit after four year
रणदीप हुड्डा - फोटो : Social Media

वजन कम करने के रणदीप हुड्डा ने कई और भी तरीके अपनाए थे। वो कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन नहीं करते थे। उनके खाने में सिर्फ प्रोटीन ही होता था। इसके अलावा उन्होंने कैलोरी कम करने के लिए घुड़सवारी का सहारा लिया था। घुड़सवारी करना रणदीप हुड्डा का हमेशा से शौक रहा है।

विज्ञापन
Randeep Hooda Remember his Looke in Sarbjit after four year
रणदीप हुड्डा - फोटो : amar ujala mumbai

हाल ही में रणदीप हुड्डा ने नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' में एक शानदार एक्शन से भरपूर किरदार निभाया था। हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ के साथ इस फिल्म में काम के लिए उनकी बहुत तारीफ हुई थी। अब वह हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में दिखाई देंगे। 

शराबी बनकर इन सितारों ने जीता दर्शकों का दिल, शाहरुख तो बन गे थे प्यार में 'देवदास'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed