फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराबी बनकर इन सितारों ने जीता दर्शकों का दिल, शाहरुख तो बन गए थे प्यार में 'देवदास'

Wed, 20 May 2020 11:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 20 May 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Aditya Roy Kapoor Shahid Kapoor Amitabh Bachchan Play Character of Drunk Man
शाहिद कपूर, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में अभिनेताओं को अलग- अलग किरदार निभाने पड़ते हैं। कभी पुलिस तो कभी विलेन और कभी डॉक्टर तो कभी वकील, ऐसे में हर किरदार में ढलने के लिए सितारों को खूब मेहनत करनी पड़ती है। इन सब किरदारों के साथ ही एक किरदार ऐसा भी है, जिसको निभाना हर अभिनेता के बस की बात नहीं मानी जाती है, लेकिन कुछ अभिनेताओं ने उस किरदार को इतना बखूबी निभाया है कि वो सिनेमा के पन्नों में लिख दिए गए हैं। हम बात कर रहे हैं शराबी के किरदार की। तो इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे अभिनेताओं सहित फिल्मों के बारे में, जब शराबी का किरदार निभाकर एक्टर्स ने सभी का दिल जीत लिया।

Shahrukh Khan Aditya Roy Kapoor Shahid Kapoor Amitabh Bachchan Play Character of Drunk Man
शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- कबीर सिंह
अभिनेता- शाहिद कपूर

संदीप वांगा निर्देशित फिल्म कबीर सिंह फिल्म साउथ की अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। बता दें कि अर्जुन रेड्डी का डायरेक्शन भी संदीप ने ही किया था। अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा लीड रोल में थे। गौरतलब है कि इससे पहले उड़ता पंजाब में शाहिद कपूर नशे में डूबे शख्स का किरदार निभा चुके हैं। वहीं कबीर सिंह में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी नजर आई थीं। इससे पहले शाहिद और कियारा हनी सिंह के गाने 'उर्वशी' में नजर आए थे।

Shahrukh Khan Aditya Roy Kapoor Shahid Kapoor Amitabh Bachchan Play Character of Drunk Man
देवदास में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- देवदास
अभिनेता- शाहरुख खान

जब शाहरुख खान स्टारर देवदास रिलीज हुई थी उस वक्त उनकी तुलना दिलीप कुमार की देवदास से हुई थी। हालांकि शाहरुख ने देवदास के किरदार को बखूबी निभाया और जमकर वाहवाही लूटी। फिल्म का डायलॉग 'कौन कमबख्त बर्दाश्त करने को पीता है' सुपरहिट हुआ था। फिल्म में शाहरुख के साथ ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Aditya Roy Kapoor Shahid Kapoor Amitabh Bachchan Play Character of Drunk Man
फिल्म शराबी में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- शराबी
अभिनेता- अमिताभ बच्चन

फिल्म शराबी में अमिताभ बच्चन का किरदार भी नशे में धुत नजर आया था। फिल्म का डायलॉग 'मूंछे हो तो नत्थूलाल जैसी' सभी की जुबां पर चढ़ गया था। फिल्म में जहां अमिताभ कई बार लोगों को हंसाते दिखे थे तो वहीं शराबी के किरदार में भी उन्होंने जान डाली थी। प्रकाश मेहरा की निर्देशित ये फिल्म सुपरहिट थी।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Aditya Roy Kapoor Shahid Kapoor Amitabh Bachchan Play Character of Drunk Man
आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- आशिकी 2
अभिनेता- आदित्य रॉय कपूर

आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आए थे। कम बजट में बनी फिल्म ने लागत से तीन- चार गुना  अधिक कमाई की थी और सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म का न सिर्फ म्यूजिक बल्कि आदित्य की एक्टिंग भी सभी को बेहद पसंद आई थी। फिल्म में आदित्य ने एक नशे में धुत शख्स का किरदार निभाया था। फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed