अमिताभ बच्चन उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लोग अब उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। कहीं बच्चन परिवार की सलामती के लिए हवन किया जा रहा है तो कहीं उनके लिए गुरुद्वारे में अरदास हो रही है। फिल्मी हस्तियां भी लगातार बच्चन परिवार के स्वस्थ होने की कामना कर रही हैं।
बच्चन परिवार के लिए जूही चावला ने किया ऐसा ट्वीट, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के लिए हाल ही में अभिनेत्री जूही चावला ने भी ट्वीट किया। लेकिन इस ट्वीट में वो कुछ ऐसा लिख गईं कि लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल कर दिया। दरअसल जूही चावला ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'अमित जी, अभिषेक और आयुर्वेदा जल्दी ठीक हो जाएंगे, देखिएगा।'
जूही चावल यहां कुछ और लिखना चाह रही थीं लेकिन लोग उनकी बात का मतलब कुछ और समझ बैठे जिसके बाद उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया जाने लगा। हालांकि ट्रोल होने के बाद जूही ने जल्द ही उस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
जूही चावला ने इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए लिखा, अमित जी, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या ... हम आपके शीघ्र स्वस्थ होने के कामना करते हैं। मेरा पहले वाला ट्वीट टाइपो एरर नहीं था। वहां मेरा मतलब आयुर्वेद से था जो तेजी से ठीक होने में मदद करेगा।'
Amitji, Abhishek, Aishwarya & Aaradhya... Our heartfelt best wishes for your speedy recovery 🙏 My earlier tweet was not a typo, I meant , when I wrote , Ayurveda , that with Nature's Grace , it will help to recover fast . 🙏😇🌿⭐️@SrBachchan @juniorbachchan
बता दें कि इससे पहले विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या से जुड़ी एक खबर साझा करते हुए बच्चन परिवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'परिवार की सलामती और जल्द ठीक होने के लिए हमारी प्रार्थना।'
बच्चन परिवार के संक्रमित होते ही मचा हाहाकार, अब रेखा का भी होगा कोरोना टेस्ट