बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल ही में अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। विरुष्का ने अपनी नन्हीं परी का नाम वामिका रखा है। इसके साथ ही विराट-अनुष्का और वामिका की फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। स्टार कपल के फैंस उनकी फोटो पर प्यार भरे रिएक्शन दे रहे हैं। खास बात है कि अनुष्का शर्मा की हमशक्ल कही जाने वाली जूलिया माइकल्स ने भी उनकी फोटो पर अपना रिएक्शन दिया है।
Vamika की पहली तस्वीर देख अनुष्का शर्मा की हमशक्ल ने लिखी ऐसी बात, वायरल हो गया कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अनुष्का शर्मा ने पति विराट और बेटी वामिका के साथ जो फोटो साझा की है उस पर जूलिया माइकल्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा है मुबारक हो। जूलिया के इस कमेंट के तुरंत बाद ही 33 हजार से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आने शुरू हो गए। जब अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर अनाउंसमेंट की थी, तब भी जूलिया ने उनकी पोस्ट पर रिएक्शन दिया था।
अमेरिकी सिंगर जूलिया माइकल्स पिछले साल उस समय अचानक चर्चा में आईं जब उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की हमशक्ल बताया जाने लगा। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई कई तस्वीरों में जूलिया हूबहू अनुष्का शर्मा की तरह लगती हैं।
जूलिया के नैन-नक्श बिल्कुल अनुष्का शर्मा जैसे हैं। हालांकि दोनों के बालों का रंग दोनों की असलियत को बयां करता है। बता दें कि जूलिया माइकल्स एक अमेरिकी सिंगर हैं, जो ग्रैमी के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी हैं। जूलिया माइकल्स की फैन फॉलोइंग भी अनुष्का से कोई कम नहीं है। बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह उनके भी सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं।
गौरतलब है कि जूलिया ने दो तस्वीरों को ट्वीट कर लिखा था कि 'अनुष्का शायद हम जुड़वा हैं।' यहां तक की जूलिया ने पोस्ट में अनुष्का को टैग भी किया था। ट्वीट की गई तस्वीर में जूलिया और अनुष्का हूबहू एक जैसे दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा कि 'ओएमजी हां... मैं पूरी जिंदगी तुम्हें और हमारे बाकी 5 हमशक्लों को ढूंढ़ती रही।'
Hi @AnushkaSharma apparently we’re twins lol 👯♀️👯♀️ pic.twitter.com/eYb9xjGBb2