फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विद्युत जामवाल की 'जंगली' को वीकेंड का मिला फायदा, 3 दिन में 'नोटबुक' ने जुटाए इतने करोड़

Tue, 02 Apr 2019 08:32 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 02 Apr 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
junglee and notebook movie box office collection day 3
notebook, junglee - फोटो : social media

बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते छोटे बजट की दो फिल्में जंगली और नोटबुक रिलीज हुई हैं। सबसे पहले बात करते हैं विद्युत जामवाल की फिल्म जंगली की। एक्शन एडवेंचर वाली फिल्म जंगली ने वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना ली। खासकर बच्चों को फिल्म बहुत पसंद आ रही है।

junglee and notebook movie box office collection day 3
Vidyut Jamwal - फोटो : social media

हॉलीवुड डायरेक्टर चक रसेल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.35 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं शनिवार को वीकेंड का इसे फायदा मिला और कमाई में उछाल देखा गया। फिल्म शनिवार को 4.45 करोड़ और रविवार को 6.05 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। इस तरह फिल्म ने कुल 13.85 करोड़ इकट्ठा कर लिए हैं।



 

junglee and notebook movie box office collection day 3
Vidyut Jamwal - फोटो : social media

फिल्म में विद्युत जामवाल जानवरों के डॉक्टर राज का किरदार निभा रहे हैं। जिसका बचपन एलिफेंट रिजर्व में बीता है। विद्युत के अलावा आशा भट्ट, अतुल कुलकर्णी और मकरंद देशपांडे की अहम भूमिका है। जंगली का बजट करीब 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
junglee and notebook movie box office collection day 3
Notebook - फोटो : social media

मोहनीश बहल की बेटी और नूतन की पोती प्रनूतन ने फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में कदम रखा है। सलमान खान ने एक बार फिर से दो न्यूकमर्स को लॉन्च किया है। उनके प्रोडक्शन हाउस ने ये फिल्म प्रोड्यूस की है। फिल्म में प्रनूतन बहल के साथ जहीर इकबाल की मुख्य भूमिका है। 

विज्ञापन
junglee and notebook movie box office collection day 3
notebook - फोटो : social media

नितिन कक्कड़ ने फिल्म का निर्देशन किया है। 15 करोड़ के बजट में बनी नोटबुक करीब 1000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 60 लाख और शनिवार को 80 लाख का बिजनेस किया है। माना जा रहा है रविवार को ये एक करोड़ की कमाई कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed