विद्युत जामवाल की फिल्म जंगली ने वीकेंड पर अच्छा परफॉर्म किया। एक्शन-एडवेंचर पर आधारित जंगली खासकर बच्चों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने कलेक्शन के मामले में विद्युत जामवाल की फिल्म कमांडो 2 की बराबरी कर ली है।
'जंगली' के आगे फीका रहा 'नोटबुक' का कलेक्शन, 4 दिन में जुटाए इतने करोड़
#Junglee picks up on Day 3... Does lower than expected in its opening weekend, but Day 3 biz gives hope... Mass circuits are good/decent... Needs to maintain the pace on weekdays to cover lost ground... Fri 3.35 cr, Sat 4.45 cr, Sun 6.05 cr. Total: ₹ 13.85 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 1, 2019
45 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जंगली में विद्युत जामवाल जानवरों के डॉक्टर राज का किरदार निभा रहे हैं। जिसका बचपन एलिफेंट रिजर्व में बीता है। विद्युत के अलावा आशा भट्ट, अतुल कुलकर्णी और मकरंद देशपांडे की अहम भूमिका है।
प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल स्टारर फिल्म नोटबुक का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। फिल्म ने शुक्रवार को 60 लाख, शनिवार को 80 लाख और रविवार को कुल 1.10 करोड़ के साथ कुल 2.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। माना जा रहा है सोमवार को इसकी कमाई में और गिरावट देखी जा सकती है।
फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है जबकि सलमान खान ने इसे प्रोड्यूस किया है। सलमान खान ने एक बार फिर से दो न्यूकमर्स को लॉन्च किया है। 15 करोड़ के बजट में बनी नोटबुक करीब 1000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।