महान कलाकार इरफान खान का मुंबई में निधन हो गया। वह पिछले दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे। इरफान खान के निधन से हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में शोक की लहर है। इरफान ने कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इसमें जुरासिक वर्ल्ड, इन्फर्नो, लाइफ ऑफ पाई और स्लमडॉग मिलिनेयर जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
Irrfan Khan: वो इंसान जिसे दुनिया हर वक्त खूबसूरत लगती थी- 'जुरासिक वर्ल्ड’ के निर्देशक
हॉलीवुड निर्देशक कॉलिन ट्रेवोर ने भी ट्वीट कर इरफान को श्रद्धांजलि दी है। 'इरफान खान को खोने का गहरा दुख है। एक विचारशील व्यक्ति जिसे आस-पास की दुनिया यहां तक कि दर्द में भीखूबसूरत लगती थीं।' बता दें इरफान खान ने ट्रेवोर के निर्देशन में बनी फिल्म जुरासिक वर्ल्ड में सीईओ और मालिक साइमन मसरानी की भूमिका निभाई थीं।
Deeply sad to have lost #IrrfanKhan. A thoughtful man who found beauty in the world around him, even in pain. In our last correspondence, he asked me to remember “the wonderful aspects of our existence” in the darkest of days. Here he is, laughing. pic.twitter.com/8eAsSOO9Ie
एवा डुवर्ने ने लिखा- 'बहुत जल्दी चले गए। उनका बहुत बड़ा फैन यहां है। जब वो स्क्रीन पर होते थे, आप उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाते थे। अब वो सिर्फ अपनी फिल्मों में रहेंगे।'
A grateful fan of #IrrfanKhan here. Gone too soon. When he is on screen, you can’t take your eyes off of him. He lives on in his films. pic.twitter.com/aA9RAjsxSl
ब्रिटिश एक्टर रिज अहमद ने लिखा- हमारे समय के बहुत अच्छे एक्टर इरफान खान, आपकी आत्मा को शांति मिले। मैं उनसे कभी नहीं मिला, लेकिन वो सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत थे और मेरी तरह कई लोगों के लिए हीरो थे।'
Rest in peace one of the greatest actors of our time, Irrfan Khan. I never met him but he was an inspiration and a hero to me and millions of others. His work was consistently transcendent, he was a guiding light for so many of us. pic.twitter.com/BwobeLvNLn
बता दें साल 2018 में इरफान खान (Irrfan Khan) को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। पिछले दो साल से वो इस बीमारी का इलाज करा रहे थे। पिछले साल ही लंदन में इलाज करवा कर भारत लौटे थे। बीमारी से उबर कर उन्होंने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' जरिए कमबैक किया था, यही उनकी आखिरी फिल्म रही।