साल 2020 के आगाज के साथ ही कई सितारों ने अपने प्यार का एलान भी कर दिया है। जनवरी की शुरुआत से ही सिनेमा और खेल एक होता दिखाई दे रहा है। हाल ही में जहां नताशा और हार्दिक पांड्या ने सगाई की तो वहीं अब साउथ के स्टार से भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने भी अपने प्यार का इजहार कर दिया है।
साउथ के इस तलाकशुदा अभिनेता को डेट कर रहीं हैं ज्वाला गुट्टा, 2011 में हुई थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा तमिल एक्टर विष्णु विशाल के साथ रिलेशनशिप में हैं। अपने प्यार को एक बार फिर नए साल के आगाज के साथ ही ज्वाला ने जाहिर कर दिया है। ज्वाला ने सोशल मीडिया पर अपने और विष्णु की रोमांटिक तस्वीरें भी साझा की। इन दोनों सोशल मीडिया के जरिए अपने तमाम फैंस को नए साल की बधाई भी दी।
विष्णु विशाल के साथ ज्वाला ट्विटर पर दो तस्वीरें साझा की हैं। इन दोनों की तस्वीरों में ज्वाला और विष्णु काफी क्यूट और रोमांटिक नजर आ रहे हैं। बता दें कि लंबे वक्त से दोनों के रिश्ते के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर इसका एलान नहीं किया था।
My baby ❤️❤️ happy new year ❤️❤️ @TheVishnuVishal pic.twitter.com/gxSRyVOHVb
विष्णु विशाल एक तमिल अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी। वहीं बता दें कि विष्णु की शादी साल 2011 में हो रजनी नटराजन से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों में अलगाव हो गया। वहीं ज्वाला गुट्टा की भी शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद के साथ हुई थी, लेकिन आपसी मतभेद की वजह से दोनों अलग हो गए।
Happy 2020❤️ pic.twitter.com/1HhAZ57Cl0
ज्वाला ने जो तस्वीरें साझा की हैं उन्होंने कैप्शन के साथ ही इमोजीस का भी इस्तेमाल किया है। एक पोस्ट में ज्वाला ने फैंस को हैप्पी न्यू ईयर विश करने के साथ ही दिल के इमोजी का इस्तेमाल किया है तो वहीं एक तस्वीर में ज्वाला विष्णु को किस कर रही हैं। इसके कैप्शन में ज्वाला ने लिखा है- माय बेबी।
Happy new year from us. ❤️❤️@TheVishnuVishal pic.twitter.com/o8hZiJ6zE9