{"_id":"5e0f21628ebc3e87f73699f8","slug":"salman-khan-is-looking-at-collaborating-with-kabir-khan-after-completing-radhe-your-most-wanted-bhai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लौट रही है 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' की जोड़ी, सलमान ने इस डायरेक्टर को किया माफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लौट रही है 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' की जोड़ी, सलमान ने इस डायरेक्टर को किया माफ
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 03 Jan 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान और कबीर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म निर्देशक कबीर खान से हुए झगड़े को खत्म करते हुए सिनेमा के सुल्तान सलमान खान ने उनकी एक नई स्क्रिप्ट को हरी झंडी दे दी है। दोनों की साथ मिलकर एक और प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना है। कौन सी है ये फिल्म और कब होगी, इसकी शुरूआत, आइए हम आपको बताते हैं।
2 of 4
kabir khan and salman khan
सलमान के करीबी सूत्र की मानें तो हाल ही में अपनी फिल्म 83' की शूटिंग खत्म करने के बाद कबीर खान ने सलमान से एक फिल्म का विचार साझा किया है, जो सलमान को पसंद भी आ गया है। सलमान ने कबीर खान से पूरी पटकथा के साथ फिर मिलने को कहा है। बहुत संभव है कि सलमान को स्क्रिप्ट पसंद आई तो इस फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू हो सकती है। चार साल के लंबे अंतराल के बाद खुद ये दोनों भी एक दूसरे के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
3 of 4
Radhe
- फोटो : social media
सलमान की आने वाली फिल्म राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई के बाद से फिल्म किक 2 और सत्ते पे सत्ता के रीमेक को लेकर कई अटकलें लगती रही हैं, लेकिन 54 वर्षीय सुपरस्टार ने किसी भी फिल्म को साइन नहीं किया है। सलमान और कबीर इससे पहले दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान में साथ काम कर चुके हैं। उनकी एक फिल्म ट्यूबलाइट बुरी तरह फ्लॉप भी हुई है। इसके कुछ समय बाद ही दोनों के बीच में अनबन की खबरें आने लगीं थीं। हालांकि, इन दोनों में से किसी ने इस बारे में कभी कोई बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Dabangg 3
- फोटो : Social Media
बताया जाता है कि हाल ही में इन दोनों की मुलाकात अर्पिता खान की क्रिसमस पार्टी और फिल्म दबंग 3 के प्रीमियर पर हुई। इसी के बाद ये सिलसिला आगे बढ़ा। बताया जाता है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो साल की दूसरी छमाही से ये दोनों इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।