फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: अफेयर की खबरों के बीच न्यू ईयर मनाकर लौटे सिद्धार्थ और कियारा, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Fri, 03 Jan 2020 04:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 03 Jan 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Malhotra Kiara Advani Spotted Together At The Airport After New Year Celebration
सिद्धार्थ, कियारा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड कपल्स इन दिनों अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट कर वापस देश लौट रहे हैं। ऐसे में इन कपल्स को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा रहा है। ऐसे में हाल ही में बॉलीवुड के गलियारे से एक और जोड़ी सामने आई है। इन दोनों के चर्चे बॉलीवुड में अभी आम तो नहीं हुए हैं लेकिन जल्द ही हो जाएंगे। ये कपल भी हाल ही में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर मुंबई वापस लौटा है। मुंबई आते ही ये एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हो गए।

Sidharth Malhotra Kiara Advani Spotted Together At The Airport After New Year Celebration
सिद्धार्थ, कियारा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई न कोई नई जोड़ी सामने आती रहती है। ऐसे में अब एक और नई जोड़ी है जो सामने आई है। ये जोड़ी है सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की। खबरों के मुताबिक ये दोनों एक साथ न्यू ईयर मनाकर लौटे हैं। दोनों एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए। लेकिन कैमरे को देख कियारा उससे बचती नजर आईं।

Sidharth Malhotra Kiara Advani Spotted Together At The Airport After New Year Celebration
सिद्धार्थ, कियारा - फोटो : Social Media

तस्वीरों में कैद सिद्धार्थ मल्होत्रा इस दौरान स्पोर्टी लुक में नजर आए। सिर पर टोपी और ब्लैक गॉगल ने सिद्धार्थ के लुक को कम्प्लीट किया। तो वहीं कियारा भी कार्गो पैंट के साथ टी-शर्ट और जैकेट में नजर आईं। कियारा ने लॉन्ग बूट्स और ब्लैक गॉगल से अपने लुक को कम्प्लीट किया। इस दौरान सिद्धार्थ ने जहां पेपराजी के लिए पोज दिए तो वहीं कियारा कैमरे से बचती नजर आईँ।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#sidharthmalhotra #kiaraadvani ❤ back from new years 2020 holidays. 🎼 Sorry Song @nehakakkar @manindarbuttar (c) @desimusicfactory #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra Kiara Advani Spotted Together At The Airport After New Year Celebration
Sidharth Malhotra,Kiara Advani - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि सिद्धार्थ और कियारा दोनों एक साथ फिल्म 'शेरशाह' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें सामने आई हैं। बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा कारगिल योद्धा विक्रम बत्रा की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra Kiara Advani Spotted Together At The Airport After New Year Celebration
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में कियारा की फिल्म 'गुड न्यूज' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं सिद्धार्थ आखरी बार फिल्म 'मरजावां' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने बी दर्शकों के दिन में अच्छी खासी जगह बनाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed