डॉक्युमेंट्री 'काली' के पोस्टर पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश के कई राज्यों में लोग लीना मणिमेकलई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और विवादित तस्वीर शेयर कर दी। लीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भगवान शिव और मां पार्वती का रोल निभाने वाले कलाकारों की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भगवान शिव और मां पार्वती का किरदार निभाने वाले दोनों अभिनेता धूम्रपान करते दिखाई दे रहे हैं। लीना ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'कहीं और'।
Kaali Poster Row: 'काली' पोस्टर हंगामे के बीच लीना का विवादित ट्वीट, अब शिव और पार्वती की ऐसी फोटो की शेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुओं को गाली देना = धर्मनिरपेक्षता?
This is not about creative expression but deliberate provocations
लीना मणिमेकलई के इस ट्वीट पर राजनेताओं के बयान आने भी शुरू हो गए हैं। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने लीना की इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'यह रचनात्मक अभिव्यक्ति की बात नहीं है, यह तो जानबूझकर उकसावे का मामला है। हिंदुओं को गाली देना = धर्मनिरपेक्षता? हिंदू आस्था का अपमान = उदारवाद?' इतना ही नहीं शहजाद ने आगे लिखा, 'लीना की हिम्मत इसलिए इतनी बढ़ती जा रही है क्योंकि उसको पता है कि लेफ्ट पार्टियां जैसे कांग्रेस, टीएमसी उनके सपोर्ट में खड़ी है। अभी तक टीएमसी ने महुआ मोइत्रा पर कोई कार्रवाई नहीं की है।'
Abusing Hindus = secularism?
Insulting Hindu Astha = liberalism?
Leena is emboldened because she knows she has backing of an ecosystem which includes Left,Cong,TMC
So far TMC has not ACTED on Mahua Moitra pic.twitter.com/t4usGw1UTZ
पीएम मोदी पर लीना ने कह दी थी ये बात
Madame @LeenaManimekali .
विवाद के बीच पीएम नरेंद्र मोदी पर लीना का पुराना ट्वीट वायरल होने लगा है। फिल्म निर्माता ने 2013 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर लिखा था, "मैं अपने पासपोर्ट, राशनकार्ड, पैनकार्ड और अपनी नागरिकता को सरेंडर कर दूंगी अगर मोदी मेरे जीवनकाल में इस देश के पीएम बने। मैं कसम खाती हूं!"
You have not stuck to your commitment & promise you made to this country.
It’s 8 yrs now that @narendramodi ji is the PM & you have still not packed your bags to China or Pakistan .
U are a liability to this country . #ArrestLeelaManimekalai pic.twitter.com/4AiKiloLNK
ट्विटर ने डिलीट की मीना की पोस्ट
बढ़ते विवाद को देखते हुए ट्विटर ने भी काली फिल्म प्रोड्यूसर लीना मणिमेकलई की ट्वीट पर रोक लगा दी है। दरअसल, इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था। जबकि मां के दूसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है। हिंदू संगठन लगातार इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विरोध कर रहे हैं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। हिंदू संगठनों ने फिल्म निर्माताओं पर कार्रवाई की मांग भी उठाई है।