Kaali Poster Row: काली पोस्टर विवाद में फिल्म के आयोजकों ने मांगी माफी, बयान जारी कर दी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माफी मांगते हुए फिल्म के ऑर्गेनाइजर्स ने लिखा- 'हमें खेद है कि शनिवार 2 जुलाई को कुछ सामग्री की वजह से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और हम इस मामले में कार्रवाई के लिए कदम उठा रहे हैं। हम समानता, विविधता लिए प्रतिबद्ध हैं, जबकि साथ ही हमारे समाज में विश्वास और हर किसी के दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं। हम संवेदनशील रूप से जटिल विषयों का पता लगाने और उनकी जांच करने की आवश्यकता को स्वीकार करते हैं'।
फिल्म को लेकर हो रहे बवाल के बीच आयोजकों ने ये तय किया है कि अब इसकी स्क्रीनिंग नहीं होगी। टोरंटो मेट्रोपोलियन यूनिवर्सिटी का कहना है कि इस फिल्म ने संवेदनशीलता पैदा की है, इसलिए अब इसको दिखाने की कोई योजना नहीं है। बता दें कि आगा खां म्यूजियम में 'अंडर द टेंट' प्रोजेक्ट के तहत इस फिल्म को दिखाया जाना था।
काली के पोस्टर पर हो रहे विवाद पर पॉलिटिकल पार्टियां भी इसकी निंदा कर रही हैं। अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत ने मेकर को मारने की धमकी दे डाली। महंत राजूदास ने तो मेकर्स को फिल्म न रिलीज करने का भी आदेश दे दिया था। वहीं इस मामले को लेकर दिल्ली, बिहार और यूपी पुलिस ने लीना मणिमेकलाई के खिलाफ उनकी नई डॉक्यूमेंट्री 'काली' के विवादित पोस्टर को लेकर शिकायत भी दर्ज की है।