{"_id":"628ddec97f47160aac64d989","slug":"kabhi-eid-kabhi-diwali-south-actor-jagapathi-babu-joined-salman-khan-pooja-hedge-starrer-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kabhi Eid Kabhi Diwali: आ रही है बॉलीवुड की पैन इंडिया फिल्म, सलमान खान की मूवी में हुई इस साउथ अभिनेता की एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kabhi Eid Kabhi Diwali: आ रही है बॉलीवुड की पैन इंडिया फिल्म, सलमान खान की मूवी में हुई इस साउथ अभिनेता की एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 25 May 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान, जगपति बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' अपनी स्टार कास्ट की वजह से चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों खबर आई थी कि फिल्म से सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा बाहर हो गए हैं और अभिनेता जहीर इकबाल भी इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे। लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सलमान खान की इस फिल्म में साउथ के एक और अभिनेता की एंट्री हो गई है। फिल्म में पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती पहले ही कास्ट किए जा चुके हैं और अब इनके बाद अभिनेता जगपति बाबू की भी फिल्म में एंट्री हो गई है।
2 of 4
jagapathi babu
- फोटो : सोशल मीडिया
जगपति बाबू साउथ के शानदार अभिनेताओं में शामिल हैं, जो कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके हैं और अब दावा किया जा रहा है कि वह सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में भी विलेन का किरदार निभाएंगे। बता दें कि जगपति बाबू सलमान की फिल्म 'दंबग 3' में नजर आने वाले थे, लेकिन तब अपने बाकी प्रोजेक्ट की वजह से साउथ अभिनेता इस फिल्म को डेट नहीं दे पाए। इसी वजह से अब सलमान ने फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में जगपति बाबू को फाइनल किया है।
3 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि सलमान खान अपनी इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वजह से वह फिल्म की कास्टिंग पर काफी ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। वह बेस्ट एक्टर्स को फिल्म में शामिल करना चाहते हैं। उन्होंने ही फिल्म में पूजा हेगड़े और वेंकटेश का नाम तय किया था। इसके बाद उनके सुझाव के बाद ही फिल्म में जगपति बाबू की एंट्री हुई है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जब फिल्म को लेकर जगपति बाबू से बात की गई थी, तब उन्होंने भी विलेन के किरदार के लिए तुरंत हामी भर दी थी। हालांकि, अब तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सलमान खान-शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' 31 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े और तेलुगू अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती के अलावा राघव जुयाल और शहनाज गिल भी नजर आएंगे। इन सितारों में अब अगर जगपति बाबू का नाम भी ऑफिशयली जुड़ जाता है तो यह फैंस के लिए एक ट्रीट होगाी। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।