फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kabir Bedi Birthday: 70 साल की उम्र में की चौथी शादी, ऐसे हुई थी 30 साल छोटी बीवी से मुलाकात

Sat, 16 Jan 2021 09:44 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 16 Jan 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
Kabir Bedi Birthday Know About Actors Fourth Marriage With Parveen Dusanj and Their Love Story
kabir bedi

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी का जन्म 16 जनवरी 1946 में हुआ था। कबीर आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। कबीर ने भारतीय सिनेमा में कई फिल्मों में काम कर अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया है। लेकिन कबीर बेदी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहेत हैं। सबसे ज्यादा सुर्खियों में बीते दिनों कबीर तब आए जब उन्होंने खुद से 30 साल छोटी लड़की से शादी की।

Kabir Bedi Birthday Know About Actors Fourth Marriage With Parveen Dusanj and Their Love Story
kabir bedi

कबीर बेदी ने चार शादियां की हैं। उनकी चौथी पत्नी परवीन दुसांझ उनसे करीब 30 साल छोटी हैं। परवीन और कबीर करीबी दोस्त थे और दोनों का 10 साल तक अफेयर रहा। कबीर ने अपने 70वें जन्मदिन पर साल 2016 में परवीन से शादी कर ली थी। परवीन मॉडल और एक्ट्रेस के अलावा टीवी प्रोड्यूसर भी हैं। शादी से पहले परवीन कई सालों तक कबीर के साथ लिव इन में रही थीं।

Kabir Bedi Birthday Know About Actors Fourth Marriage With Parveen Dusanj and Their Love Story
kabir bedi

परवीन, कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी से 4 साल छोटी हैं। परवीन और कबीर की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। कबीर से शादी के लिए परवीन के घर वाले राजी नहीं थे लेकिन बाद में सब मान गए। परवीन और कबीर की शादी गुरुद्वारे में हुई थी। यहां दोनों के परिवार के सभी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabir Bedi Birthday Know About Actors Fourth Marriage With Parveen Dusanj and Their Love Story
कबीर बेदी

इस शादी से कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी नाखुश थीं। इस बात को लेकर पूजा ने गुस्सा भी जताया था। बता दें कि जब कबीर ने परवीन से शादी की थी तो उन्होंने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और परवीन को डायन तक कहा था। कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई, जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए।

विज्ञापन
Kabir Bedi Birthday Know About Actors Fourth Marriage With Parveen Dusanj and Their Love Story
Kabir Bedi

प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद कबीर ने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से शादी की। सुसैन से तलाक के बाद कबीर ने 1990 में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की। फिर साल 2005 में ये रिश्ता भी खत्म हो गया। इसके बाद कबीर ने चौथी शादी परवीन दुसांझ से की थी।

पढ़ें: Sidharth Malhotra Birthday: जब सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां ने की थी चप्पल से पिटाई, ये थी वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed