{"_id":"6075b8328ebc3ee61f059d0b","slug":"kabir-bedi-on-son-siddharth-bedi-s-suicide-says-i-tried-my-best-but-have-lost-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे की आत्महत्या कबीर बेदी के लिए आज भी है एक सदमा, तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं बचा पाए थे जान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे की आत्महत्या कबीर बेदी के लिए आज भी है एक सदमा, तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं बचा पाए थे जान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 13 Apr 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कबीर बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड के दमदार एक्टर कबीर बेदी अपने करियर से ज्यादा अपनी शादियों को लेकर चर्चा में बने रहे हैं। लोगों का मानना है कि कबीर बेदी एक मस्तमौला और खुश रहने वाले इंसान हैं, लेकिन कबीर बेदी के जीवन के उस मोड़ के बारे में बेहद ही कम लोग जानते होंगे, जिसने कबीर को तोड़ कर रख दिया था। आज आपको बताते हैं ऐसे ही एक घटना के बारे में जिसने उनकी जिंदगी में तूफान ला दिया था। दरअसल, उनके बेटे ने डिप्रेशन के कारण आत्महत्या कर ली और वो चाहकर भी कुछ कर नहीं पाए थे जिसके लिए वो आज भी खुद को दोषी ठहराते हैं।
Trending Videos
2 of 6
kabir bedi
- फोटो : सोशल मीडिया
कबीर बेदी के बेटे सिद्धार्थ ने महज 26 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। अपने बेटे के शव को कंधा देते हुए कबीर उस दिन बिल्कुल टूट गए थे। एक इंटरव्यू में कबीर बेदी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वो अपने बेटे के आत्महत्या की बात जानते थे, लेकिन वो उसे रोक नहीं पाए। ये दर्द आज तक उनके दिल में तीर की तरह चुभता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
kabir bedi
इंटरव्यू में कबीर ने बताया कि, 'मुझे पता था कि मेरा बेटा आत्महत्या करने वाला है, लेकिन मैं उसे बचा नहीं पाया। मेरे बेटे ने इंफॉर्मेंशन टेक्नॉलॉजी से ऑनर्स किया था। इसके बाद वो मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए नॉर्थ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी चला गया था। वहीं से उसकी जिंदगी बदल गई थी'।
4 of 6
kabir bedi
कबीर ने बताया कि, 'पढ़ाई के दौरान ही सिद्धार्थ डिप्रेशन में चला गया था। उसका डिप्रेशन बढ़ता ही जा रहा था और उसे सिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी हो गई थी। मैंने उसका इलाज करवाया लेकिन दवाइयां उसे ठीक नहीं कर पाईं। मेरा ये ही प्रयास रहता कि मैं अपने बेटे के हर दिन को पॉजिटिव बना सकूं, लेकिन उसकी बीमारी बढ़ती ही जा रही थी। वो खुद अपनी बीमारी के बारे में सर्च करता रहता था'।
विज्ञापन
5 of 6
कबीर बेदी
- फोटो : Twitter
कबीर ने कहा कि, 'एक दिन सिद्धार्थ ने मुझसे कहा था कि उसे सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं। मैं ये सारी बातें सुनकर हैरान रह गया था। मैं समझ गया था कि मुझे उसे ठीक करने के लिए और ज्यादा प्रयास करना होगा और मैं इसी कोशिश में जुट गया। उसे कुछ भी अच्छा नहीं लगता था। ना वो टीवी देखता और नहीं नौकरी करना चाहता था'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।