फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट वर्ल्डकप से पहले कबीर खान लेकर आए हिन्दुस्तान की ये अनोखी कहानी, आधी दुनिया का लगाया चक्कर

Wed, 08 Jan 2020 08:32 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
kabir khan documentary The Forgotten Army now in web series
kabir khan - फोटो : amar ujala
20 साल पहले एक डॉक्यूमेंट्री से शुरुआत करने वाले निर्देशक कबीर खान ने अमेजन प्राइम के साथ मिलकर इस डॉक्यूमेंट्री को एक वेब सीरीज की शक्ल देकर अपना सपना पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह अपने करियर की शुरुआत के साथ ही द फॉरगॉटन आर्मी की कहानी दुनिया तक पहुंचाने का अरमान अपने दिल में लेकर घूमते रहे हैं। अब जाकर उन्हें ये कहानी विस्तार से कहने का मौका मिला है।
kabir khan documentary The Forgotten Army now in web series
The Forgotten Army - फोटो : amar ujala
अपनी वेब सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कबीर खान ने कहा, 'इस कहानी को कहना मेरा हमेशा से सपना रहा है। यही वो कहानी है जिसने मुझे एक फिल्म निर्माता बनने पर मजबूर किया। मैंने इस कहानी को अपने अंदर 20 साल तक दबाए रखा। मैं जब 25 साल का था, तब मैं इसके असली नायकों कप्तान लक्ष्मी सहगल और गुरुबख्श सिंह ढिल्लन से मिला था। हमने सिंगापुर, मलेशिया, वर्मा (म्यांमार) तक इस कहानी का पीछा किया, और इसपर पूरा शोध किया। यह कहानी ने मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ा। अंत में मैं इस कहानी को आप तक पहुंचाने की पूरी तैयारी में हूं।'
kabir khan documentary The Forgotten Army now in web series
kabir khan - फोटो : amar ujala
वह आगे कहते हैं, 'मैं एक नया निर्देशक था और मुझे इतनी बड़ी फिल्म शुरुआत में कोई देने नहीं वाला था, इसलिए मैंने अपनी पहली फिल्म काबुल एक्सप्रेस बनाई। मैंने कई फिल्म निर्माताओं को अपनी कहानी बताई लेकिन उन्होंने इस कहानी को काफी बड़ी और महत्वाकांक्षी बताया। अब जाकर मुझे अमेजन ने इस कहानी को फिल्माने का मौका दिया। मैं इसके लिए इनका बहुत शुक्रगुजार हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
kabir khan documentary The Forgotten Army now in web series
कबीर खान - फोटो : ani
बता दें कि कबीर खान की इस वेब सीरीज में सनी कौशल और शर्वरी मुख्य भूमिका में रहेंगे। कबीर ने सलमान खान की एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को निर्देशित किया है। उन्होंने हाल ही में रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 83' फिल्म को भी निर्देशित किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।
 

पारदर्शी ड्रेस में Oops मोमेंट का शिकार होते होते बचीं प्रियंका, बैग को ऐसे किया इस्तेमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed