कुछ ही सालों में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज ने धमाल मचा दिया है। इसकी एक वजह ये है कि नया कंटेट और सास-बहू के घिसे पिटे फॉर्मूले से छुटकारा। इस साल भी ऐसी कई वेब सीरीज रहीं जिन्हें दर्शकों ने बहुत पसंद किया। तो चलिए इस साल की प्रमुख वेब सीरीज के बारे में जानते हैं।
Year Ender: ये हैं साल की 8 बेस्ट वेब सीरीज, सैफ-नवाज से लेकर मनोज बाजपेयी तक दमदार रोल में दिखे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्रेड गेम्स 2
साल 2019 के सबसे चर्चित वेब सीरीज की बात करें तो वो थी नेटफ्लिक्स की 'सेक्रेड गेम्स 2'। हालांकि पहले सीजन की अपेक्षा दूसरे सीजन को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। दूसरा सीजन इस साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुआ। वेबसीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी, रणवीर शौरी, कल्कि केकला, सुरवीन चावला और जतिन सरना की मुख्य भूमिका है। इसका निर्देशन अनुराग कश्यप और नीरज घेवान ने किया है।
मेड इन हेवेन
एमेजॉन प्राइम वीडियो का वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' दिल्ली के दो वेडिंग प्लानर्स तारा और करण की कहानी हैं। इस सीरीज की हर कहानी में किसी एक वेडिंग के आस-पास ताना बाना बुना जाता है। तारा और करण शादी की तैयारियों के साथ-साथ आने वाली मुसीबतें सुलझाते जाते हैं। इसमें शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर, जिम सरभ और कल्कि केकला ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसका निर्देशन जोया अख्तर, अलंकृता श्रीवास्तव, नित्या मेहरा और प्रशांत नायर ने किया है।
दिल्ली क्राइम
रिची मेहता के निर्देशन में बनी 'दिल्ली क्राइम' निर्भया केस से प्रेरित है। नेटफ्लिक्स के इस वेब सीरीज में शेफाली शाह, राजेश तैलंग और रसिका दुग्गल ने मुख्य् भूमिका निभाई है। सात एपिसोड का ये वेब सीरीज दर्शकों को बांधे रखने मेें कामयाब रहा है।
द फैमिली मैन
जासूसी कथानक वाली वेब सीरीज के सीजन में प्राइम वीडियो की सीरीज 'द फैमिली मैन' सब पर भारी पड़ी है। 'फैमिली मैन' अपनी दिलचस्प कहानी, बेहतरीन अदाकारी, जासूसी और पारिवारिक रिश्तों के सामंजस्य, काबिल-ए-तारीफ संवाद और ह्यूमर के चलते दर्शकों और समीक्षकों की सराहना बटोरने में कामयाब हुई थी। खासतौर पर मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी के रूप में एक जासूस और पारिवारिक व्यक्ति की जो एक्टिंग की उसने सबका दिल जीत लिया।