बॉलीवुड को 'बजरंगी भाईजान', 'एक था टाइगर', 'न्यू यॉर्क' जैसी तमाम बेहतरीन फिल्में देने वाले निर्देशक कबीर खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले कबीर खान इन दिनों लगातार अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलासे कर रहे हैं। जहां एक तरफ उन्होंने अपनी और पत्नी मिनी माथुर की शादी को लेकर खुलासा किया था, वहीं अब कबीर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की है। कबीर खान ने खुलासा किया है कि जब वह पहली बार मुंबई आए थे, तब वह सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान को जानते थे। दोनों के बीच का कनेक्शन सिर्फ और सिर्फ गौरी खान की वजह से जुड़ा था।
Kabir Khan: कभी साथ डांस करते थे कबीर खान और गौरी, यह बात जानकर शाहरुख ने किया था यह काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में कबीर खान ने अपने करियर के शुरुआती दौर को याद किया और बताया कि शाहरुख खान और उनके बीच काफी पुराना कनेक्शन है। दरअसल, किंग खान कॉलेज के दिनों में कबीर के सीनियर हुआ करते थे। दोनों जामिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे, लेकिन वह एसआरके को सिर्फ और सिर्फ गौरी खान के बॉयफ्रेंड के रूप में जानते थे। कबीर खान ने बताया कि, 'शाहरुख जामिया में मेरे सीनियर थे, लेकिन मैं उन्हें इस तरह से नहीं जानता था। मैं शाहरुख से गौरी के बॉयफ्रेंड के तौर पर मिला था।'
Anil Kapoor: अनिल कपूर ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर ट्रेडमिल पर लगाई दौड़, यूजर्स ने पूछ डाले मजेदार सवाल
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कबीर बोले, 'गौरी और मैंने म्यूजिकल वेस्ट साइड स्टोरी का प्रोडक्शन किया था, जिसमें हम दोनों डांसर थे। गौरी एक शानदार डांसर हैं। हालांकि, मैं भी बुरा डांसर नहीं था। हमने छह महीने तक प्रैक्टिस की और इसी बीच शाहरुख गौरी से मिलने के लिए आते थे। इस तरह मैं उनसे से मिला था। उस समय पर शाहरुख जामिया में पढ़ते थे, लेकिन मैंने वहां एडमिशन लेने का फैसला नहीं किया था।'
अपने एडमिशन के दिनों को याद करते हुए कबीर खान ने बताया कि, 'मैं और शाहरुख दोनों ही इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रहे थे। बाद में मैंने जब जामिया में एडमिशन लेने का फैसला किया, तो उन्होंने ही मुझे अपने नोट्स दिए थे। वह एक बहुत ही ब्रिलियंट स्टूडेंट थे। शाहरुख के नोट्स बहुत ही कीमती थे। इसी तरह से मैंने किंग खान को जाना था। जब मैं मुंबई पहुंचा तो मैंने अक्सर कहा कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानता था, लेकिन मैं अब इसमें थोड़ा करेक्शन करना चाहूंगा कि मैं केवल शाहरुख खान को जानता था।'
Nayanthara: फैन ने वीडियो बनाया तो गुस्से में लाल-पीली हुईं नयनतारा, अभिनेत्री ने दे डाली फोन तोड़ने की धमकी
कबीर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्देशक की आखिरी फिल्म '83' थी, जो साल 2021 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव के जीवन पर आधारित था और इसमें मुख्य भूमिका रणवीर सिंह ने निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।