फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कबीर सिंह' के 200 करोड़ पार करते ही शाहिद कपूर हुए इमोशनल, बोले- 'आपने उड़ने के लिए दिए पंख'

Fri, 05 Jul 2019 05:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 05 Jul 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
Kabir Singh earns 200 crore Shahid Kapoor shared emotional post on Instagram
Kabir Singh - फोटो : twitter

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। शाहिद की यह ख्वाहिश 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) ने महज दो हफ्तों में पूरा किया। इस फिल्म ने ना केवल 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया बल्कि कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म के हिट होते ही शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा।

Kabir Singh earns 200 crore Shahid Kapoor shared emotional post on Instagram
kabir singh - फोटो : social media

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में 'कबीर सिंह' फिल्म के कुछ सीन्स हैं। इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन लिखा हुआ है। इस वीडियो को साथ शाहिद ने लिखा- 'आप लोगों के प्यार से मैं इतना खुश हूं कि मेरे पास इसे बयां करने के शब्द तक नहीं हैं। हम सभी गिरते हैं लेकिन सभी को अपनी गलतियों से सीखना चाहिए।'

Kabir Singh earns 200 crore Shahid Kapoor shared emotional post on Instagram
shahid kapoor - फोटो : social media

शाहिद ने आगे लिखा- 'जिंदगी में बेहतर, बुद्धिमान और दयावान बनना चाहिए। कबीर सिंह में भी कई सारी गलतियां हैं, जैसे हम सभी में हैं। आप उसे जज नहीं करते हैं बल्कि एक्सपीरियंस करते हैं। आप उसे समझते हैं। मैं इन सबके लिए बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं। यह मेरा एक ऐसा किरदार है, जिसमें कई सारी कमियां हैं और लोगों ने इसे खूब प्यार दिया है। भारतीय सिनेमा और दर्शक काफी आगे बढ़ चुके हैं। आप सभी का शुक्रिया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Your love is so overwhelming words will always fall short. Thank you for understanding him forgiving him and loving him with all your heart. We all fall apart. And we all must strive to rise from our faults. To be better. To be wiser. To be kinder. He is flawed. So are we all. You didn’t judge him you experienced him. You understood him. I have never ever felt so thankful. The most flawed character I have ever played. Has become my most loved. Indeed indian cinema and the audience has come a long way. More power to brave choices. More power to you all for your maturity and humanness. You have given me wings to fly. To not only be burdened by the need to be loved to be a star but to have the courage to be hated in equal measure to be an actor. Here’s to cinema mirroring life. To protagonists who don’t have to be restricted by their goodness and can be human and imperfect. There is perfection in imperfection and that is the beauty and the challenge of this human life. Thank you. Again and again. You all are the heroes of this story.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabir Singh earns 200 crore Shahid Kapoor shared emotional post on Instagram
kabir singh - फोटो : social media

इसके साथ ही शाहिद ने लिखा- 'आप लोगों ने मुझे उड़ने के लिए पंख दिए हैं। सभी ने मुझे एक स्टार के तौर पर प्यार दिया। मेरा एक कलाकार के तौर पर आंकलन भी किया है। आप सभी अपनी अपनी स्टोरी के हीरो हैं।' आपको बता दें, 13 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 'कबीर सिंह' साल की पहली फिल्म भी बन गई है। 

विज्ञापन
Kabir Singh earns 200 crore Shahid Kapoor shared emotional post on Instagram
shahid kapoor - फोटो : social media

'कबीर सिंह' की सक्सेस पार्टी रखी गई जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट पहुंची। सिर्फ वयस्कों के लिए यानी एडल्ट सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हुई 'कबीर सिंह' भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी कमाई की है। 'कबीर सिंह' की सफलता के बाद शाहिद कपूर के पास फिल्मों की लाइन लग गई है। खबरों की मानें तो उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed