{"_id":"5d1f37498ebc3e3c6a51f0d8","slug":"meezaan-jaffrey-break-silence-on-affair-with-amitabh-bachchan-grand-daughter-navya-naveli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बी की नातिन के साथ अफेयर की खबरों पर मीजान ने तोड़ी चुप्पी, अब कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बी की नातिन के साथ अफेयर की खबरों पर मीजान ने तोड़ी चुप्पी, अब कह दी ये बड़ी बात
जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) के बेटे मीजान की पहली फिल्म 'मलाल' (Malaal) रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होने से पहले मीजान एक चैट शो में आए थे। इस चैट शो में मीजान को तीन विकल्प दिए गए थे जिसके बाद मीजान ने अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली को चुना। इसके बाद मीजान की नव्या के साथ कई तस्वीरें सामने आई और अफेयर की खबरों को हवा मिली। अब मीजान ने अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया।
2 of 5
meezaan, navya
- फोटो : Social Media
मीजान जाफरी (Meezaan Jaffrey) ने कहा- 'मैं क्यों स्वीकार करूं जब कोई रिलेशनशिप में हूं ही नहीं। हम दोस्त हैं, दोस्ती का भी एक रिश्ता होता है। यह ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड टाइप का डेटिंग रिलेशनशिप नहीं है। हमें दोस्तों संग थिएटर से बाहर निकलते देखा गया। इसका मतलब यह नहीं है कि हम डेट कर रहे हैं।'
3 of 5
navya naveli, meezaan
- फोटो : social media
मीजान की फिल्म 'मलाल' की स्क्रीनिंग हाल ही में हुई जिसमें नव्या नवेली स्पॉट हुईं। नव्या के साथ उनकी मां श्वेता नंदा भी साथ में थीं। मां-बेटी की जोड़ी ने साथ में फिल्म देखी। सबकी नजरें नव्या पर इसलिए टिकी रहीं क्योंकि पिछले कुछ समय से मीजान और नव्या नवेली का नाम साथ में जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Malaal screening
- फोटो : instagram
नव्या और श्वेता नंदा के अलावा कई और स्टार्स पहुंचे। इनमें मलाल के को-प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली अपनी मां लीला के साथ थे। वहीं आशा पारेख, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, ईशान खट्टर और पूनम ढिल्लन का नाम शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
Malaal
- फोटो : twitter
'मलाल' फिल्म में मीजान जाफरी के अपोजिट शर्मिन सहगल हैं। शर्मिन संजय लीला भंसाली की भांजी है। फिल्म के ट्रेलर में इन दोनों की जोड़ी लोगों मे काफी पसंद की गई। खास बात है कि शर्मिन मैरी कॉम' और 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के दौरान बतौर सहायक निर्देशक प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।