फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anjali Arora: बेहद ग्लैमरस अंदाज में अपनी बर्थडे पार्टी में पहुंचीं अंजलि अरोड़ा, उर्फी संग मस्ती करती आईं नजर

Thu, 03 Nov 2022 09:27 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 03 Nov 2022 09:27 AM IST
विज्ञापन
Kaccha badam girl Anjali Arora birthday party photos with urfi javed and friends goes viral on social media
अंजलि अरोड़ा, उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। बीती रात मुंबई में अपनी बर्थडे पार्टी में अंजलि ने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अंजलि अरोड़ा की पार्टी में मनोरंजन जगत से जुड़े कई सितारों ने शिरकत की, जिनमें उर्फी जावेद और उनके एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत भी मौजूद थे। अंजलि की पार्टी में सभी खूब मजा करते नजर आए और रेड कलर के गाउन में बर्थडे गर्ल ने लाइमलाइट चुरा ली।

Kaccha badam girl Anjali Arora birthday party photos with urfi javed and friends goes viral on social media
अंजलि अरोड़ा की जन्मदिन पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अंजलि अरोड़ा दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए एक दिन पहले ही मुंबई पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने बीती रात अपने सभी दोस्तों को प्री बर्थडे पार्टी में बुलाया, जहां का नजारा काफी मस्ती भरा था। अंजलि की पार्टी में लॉक अप में उनके साथ कंटेस्टेंट रहे अली मर्चेंट, निशा रावल और जीशान खान भी नजर आए। इसके अलावा समीक्षा सुद, उमर रियाज, पारस कलनावत और विनीत कक्कड़ सहित कई सितारों ने शिरकत की।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Kaccha badam girl Anjali Arora birthday party photos with urfi javed and friends goes viral on social media
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बर्थडे गर्ल के लुक की बात करें तो अंजलि अरोड़ा ने रेड थाई स्लिट गाउन पहना था। इस लुक को उन्होंने बन बनाकर और परफेक्ट मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। 23 की हो चुकी अंजलि अरोड़ा इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अंजलि के लुक की सोशल मीडिया यूजर्स भी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अंजलि को बधाई देते हुए उर्फी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। उर्फी का लुक भी हर बार की तरह बेहद स्टाइलिश था। इस पार्टी में उर्फी अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ भी पोज देती नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaccha badam girl Anjali Arora birthday party photos with urfi javed and friends goes viral on social media
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, मुंबई में दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद अंजलि अरोड़ा वापस अपने घर के लौट गई हैं। अंजलि ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा, होम कॉलिंग। इस तस्वीर में वह फ्लाइट में नजर आ रही हैं। बता दें कि अंजलि अरोड़ा कच्चा बादाम गाने पर डांस कर फेमस हुई थीं। इसके बाद अंजलि ने कई सारे म्यूजिक वीडियो किए और रियलिटी शो लॉक अप में नजर आईं। लॉक अप में अंजलि को काफी पसंद किया गया और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई। अंजलि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें या वीडियो वायरल हो जाते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed