फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी तंगी के कारण सुसाइड करने वाले थे, आज 1 अरब की संपित्त के मालिक हैं कैलाश खेर

Fri, 07 Jul 2017 04:18 PM IST
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 07 Jul 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
Kailash Kher Birthday Special, On Of The Most Successful Sufi Singers Of India
कैलाश खेर
सूफी गानों के सरताज कैलाश खेर का आज जन्मदिन है। अपनी अलग आवाज और अंदाज से बॉलीवुड को कई गानों का तोहफा देने वाले कैलाश का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ है। उनके पिता कश्मीरी पंडित थे और लोक गीतों में भी रुचि रखते थे। कैलाश को भी संगीत जा जूनून बचपन से ही चढ़ गया था।
Kailash Kher Birthday Special, On Of The Most Successful Sufi Singers Of India
कैलाश खेर
​कैलाश ने 4 साल की उम्र से गाना शुरु कर दिया। उनका ये टैलेंट देख कर न ही सिर्फ उनके परिवार वाले बल्कि दोस्त-रिश्तेदार सभी मंत्रमुग्ध थे। बचपन में अपनी आवाज से सबका मन मोह लेने वाले कैलाश के लिए आगे की राह आसान नहीं थी। जब उन्होंने गायकी को अपनी जिंदगी बनाने की ठानी तो उनके परिवार ने इसका विरोध किया लेकिन कैलाश भी कहां हार मानने वाले थे। उन्होंने 14 साल की कच्ची उम्र में संगीत के लिए अपना घर छोड़ दिया।
Kailash Kher Birthday Special, On Of The Most Successful Sufi Singers Of India
कैलाश खेर
इस दौरान कैलाश काफी घूमे-फिरे। वो जगह-जगह जाकर लोक संगीत के बारे में पढ़ने-जानने लगे। कैलाश के लिए इतनी कम उम्र में इस रास्ते पर निकलना आसान नहीं था। रोजी-रोटी के लिए कैलाश बच्चों को संगीत के ट्यूशन देने लगे। हर बच्चे से वो 150 रुपये लेते थे और इस पैसे से अपने खाने, पढ़ाई और संगीत का खर्चा निकालते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kailash Kher Birthday Special, On Of The Most Successful Sufi Singers Of India
कैलाश खेर
साल 1999 कैलाश के लिए सबसे कठिन वर्षों में से एक रहा। ये वो दौर था जब कैलाश का जीवन अंधेरे में डूब गया था और उम्मीद की कोई किरण नजर नहीं आ रही थी। कैलाश ने इस साल अपने दोस्त के साथ हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट बिजनेस शुरू किया। कैलाश और उनके दोस्त को इसमें भारी नुकसान हुआ। कैलाश ने इस गम में आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। डिप्रेशन के चलते उन्होंने ऋषिकेश का रुख किया था।
विज्ञापन
Kailash Kher Birthday Special, On Of The Most Successful Sufi Singers Of India
कैलाश खेर
​दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद कैलाश ने साल 2001 में मुंबई का रुख किया। वहां कैलाश गुजारा करने के लिए गायकी के जो ऑफर मिलते, तुरंत अपना लेते। उनके पास स्टूडियो जाने के पैसे नहीं होते थे। घिसी हुई चप्पलें पहने कर कैलाश मुंबई की गलियां छानते थे। कैलाश के लिए ये शहर नया जरूर था लेकिन संगीत के जूनून ने उन्हें इस मुश्किल दौर में हिम्मत दी। कैलाश की जिंदगी में उम्मीद की किरण तब नजर आई जब वो म्यूजिक डायरेक्टर राम संपत से मिले और उन्होंने कैलाश को एड में जिंगस्ल गाने का मौका दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed