सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पुलवामा आत्मघाती हमला: शहीद विजय के परिजनों को 10 लाख रुपये देंगे कैलाश खेर, ब्लैक डे मनाएगा बॉलीवुड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 16 Feb 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
kailash kher to donate 10 lack rupees help for martyr in pulawama attack
bollywood

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले से पूरा देश सहम उठा है। इस कायरतापूर्ण हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए हैं। इसके बाद से पूरे देश में गम का माहौल ही नजर आ रहा है। देश के हर घर का नौजवान इस हमले के बदले की मांग कर रहा है। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी इस हमले से पूरी तरह टूट चुके हैं और सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर शहीदों के परिजनों की इस दुखभरी घड़ी में हौंसला अफजाई कर रहे हैं। ऐसे में सिंगर कैलाश खेर ने 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

Trending Videos
kailash kher to donate 10 lack rupees help for martyr in pulawama attack
kailash kher

बता दें कि कैलाश खेर उत्तर पद्रेश से हैं और उन्होंने यूपी के देवरिया जिले के शहीद विजय कुमार मौर्य के परिवार को 10 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। वह देवरिया शोक सभा में शामिल हो रहे हैं जहां वह शहीद परिजनों को आर्थिक मदद देंगे। वहीं, देवरिया के जिलाधिकारी और कर्मचारियों ने भी अपने एक दिन का वेतन शहीद के परिजनों को देने का फैसला लिया है। साथ ही अन्य संगठनों से भी मदद जुटाने पर काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kailash kher to donate 10 lack rupees help for martyr in pulawama attack
गीतकार कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला

कैलाश खेर के इस सराहनीय कदम की खूब तारीफ भी हो रही है। वहीं, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलॉइज की एक संस्था इस फैसले पर पहुंची है कि वह 17 फरवरी को शहीदों की याद में ब्लैक डे मनाएगी। इसके अंतर्गत एक प्रार्थना सभा रखी जाएगी और 2 से 4 बजे तक के बीच किसी भी तरह का जैसे स्टूडियो, एडिट टेबल, शूटिंग पर काम नहीं किया जाएगा। 

kailash kher to donate 10 lack rupees help for martyr in pulawama attack
bollywood

एफडब्लूआईसीई के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने कहा 'इसके जरिए हम अपनी एकजुटता दिखाएंगे। इस दौरान, सभी 24 अहम ग्रुप के सदस्यों के साथ एफडब्लूआईसीई, पुलवामा हमले की निंदा करने के लिए फिल्म सिटी (गोरेगांव, मुंबई) के बाहर इकट्ठा होगा।' बता दें आतंकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने की घटना से पूरा देश गुस्से में हैं। इस हमले के बाद आम लोगों से लेकर खास लोगों तक की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन
kailash kher to donate 10 lack rupees help for martyr in pulawama attack
पुलवामा में आतंकियों ने आईईडी धमाका किया था

बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में अवन्तिपुरा के गोरीपुरा इलाके में 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को उस वक्त हमला हुआ, जब सीआरपीएफ (CRPF)  का लंबा काफिला गुजर रहा था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और इसे आत्मघाती हमला करार दिया। इसके साथ ही उसने हमलावार का एक वीडियो जारी भी किया था। हमले को अंजाम देने वाला 21 साल का आदिल अहमद दार कश्मीर का ही रहनेवाला था। सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट में तकरीबन 50 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed