फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूरदर्शन पर 'सिंघम' अभिनेत्री ने देखी रामायण और महाभारत, सोशल मीडिया पर कही ये बात

Sun, 29 Mar 2020 09:18 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 29 Mar 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
Kajal Aggarwal reaction on Ramanand Sagar Ramayan and BR Chopra Mahabharat on DoordarshanDoordarshan
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

28 मार्च से दूरदर्शन पर एक बार फिर रामायण और महाभारत का प्रसारण शुरू किया गया है। ये फैसला कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए और अधिक से अधिक वक्त घर पर बिताने के लिए लिया गया है।  रामायण और महाभारत के दोबारा प्रसारण पर आम लोगों के साथ ही साथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Kajal Aggarwal reaction on Ramanand Sagar Ramayan and BR Chopra Mahabharat on DoordarshanDoordarshan
वैक्स स्टैच्यू के साथ काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह खुशी की बात है कि बच्चों को भारतीय पौराणिक कथाओं को सीखने का शानदार मौका मिला है। मुझे बचपन में वापस ले गया। पूरे परिवार के साथ #रामायण और #महाभारत! यह हमारी नियमित वीकेंड की योजना हैं।'

Kajal Aggarwal reaction on Ramanand Sagar Ramayan and BR Chopra Mahabharat on DoordarshanDoordarshan
kajal aggarwal - फोटो : instagram

बता दें कि काजल अग्रवाल साउथ सिनेमा के साथ ही साथ बॉलीवुड में भी एक अच्छा नाम हैं। काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड में चुनिंदा फिल्में की हैं, लेकिन अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। काजल की बॉलीवुड हिट लिस्ट में अजय देवगन के साथ सिंघम और रणदीप हुड्डा के साथ 'दो लफ्जों की कहानी' शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Aggarwal reaction on Ramanand Sagar Ramayan and BR Chopra Mahabharat on DoordarshanDoordarshan
महाभारत और रामायण के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल देश में लॉकडाउन के चलते रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को दोबारा प्रसारित किया जा रहा है। 28 मार्च से दिन में दो बार रामायण और दो बार महाभारत का प्रसारण होगा। बता दें कि दूरदर्शन पर सुबह और रात को नौ बजे रामायण, जबकि दोपहर 12 बजे और शाम को सात बजे महाभारत प्रसारित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Kajal Aggarwal reaction on Ramanand Sagar Ramayan and BR Chopra Mahabharat on DoordarshanDoordarshan
सर्कस - फोटो : Social Media

बता दें कि 80-90 के दशक को याद करते हुए सिर्फरामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत ही नहीं बल्कि सर्कस और ब्योमकेश बख्शी की भी वापसी हुई है। दूरदर्शन ने शनिवार को ट्वीट किया, डीडी नेशनल पर शेखरन की वापसी। दोस्तों घर पर ही रहें और 1989 के अपने पसंदीदा धारावाहिक सर्कस का 28 मार्च रात आठ बजे से लुत्फ लें। इसके अलावा मशहूर जासूसी धारावाहिक ब्योमकेश बख्शी की भी दूरदर्शन पर वापसी होगी। इसका प्रसारण 28 मार्च से सुबह 11 बजे किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed