हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने हाल ही में एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट की चर्चा हर तरफ हो रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उन्होनें अपने मैसेज में ऐसा क्या लिखा कि वो सुर्खियां बटोर रहा है। आगे की स्लाइड में देखिए कि डांसर और अभिनेत्री के इस पोस्ट को पढ़कर लोगों की आंखें नम क्यों हो रही हैं।
अब इस बात की भगवान से माफी मांग रही हैं सपना चौधरी, पोस्ट पढ़कर ही आंखें हो जाएंगी नम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपना चौधरी का ये पोस्ट कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन से जुड़ा है। जिसमें जरूरी सेवाओं के अलावा सभी कुछ बंद है। यहां तक कि एहतियात के तौर पर हर धर्म के धार्मिक स्थलों को भी बंद कर दिया गया है। सपना चौधरी ने इसी से जुड़ा इंस्टाग्राम पर एक मैसेज लिखा जिसमें वो भगवान से माफी मांग रही हैं।
सपना ने लिखा- 'तू नाराज तो है अपने इंसान से भगवान नहीं तो मंदिरों के दरवाजे बंद ना करता। सजा दे रहा है कुदरत से खिलवाड़ की नहीं तो गुरुद्वारों से लंगर कभी ना उठता। आज उन बारिश की बूंदों से संदेश मिला रोता तो तू भी है जब इंसान आंसू बहाता। माफ करदे अपने बच्चों के हर गुनाह। सब कहते हैं, तेरी मर्जी के बिना तो पत्ता भी नहीं हिलता।'
A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on
इससे पहले सपना चौधरी का एक वीडियो जनता कर्फ्यू के दौरान वायरल हुआ था। इस वीडियो में सपना रोती हुई नजर आई थीं। ये वीडियो उस वक्त वायरल हुआ था जब सभी पीएम मोदी के कहने पर ताली, थाली और शंख बजाकर कोरोने से लड़ रहे योद्धाओं को सलाम कर रहे थे। इस दौरान सपना ताली बजाते हुए भावुक हो गई थीं और रो पड़ी थीं।
इस वीडियो को खुद सपना ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इस वीडियो की शुरुआत में ही सपना चौधरी भावुक नजर आ रही थीं। वहीं वो अपने आंसू पोछते भी नजर आई थीं। इस वीडियो के कैप्शन में सपना ने लिखा था, 'बुरे समय में भी, कुछ अच्छाई होती है। गर्व है हमें एकता और अखंडता पर।'
'रामायण' के दोबारा टेलीकास्ट पर बिगड़े इस अभिनेत्री के बोल, सोशल मीडिया पर हो रही गिरफ्तारी की मांग
A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on