फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तानाजी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में अजय-काजोल की बेटी ने लूटी महफिल, नीसा की तस्वीरें हुईं वायरल

Fri, 10 Jan 2020 10:23 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
kajol and ajay devgn daughter nysa reached in special screening of tanhaji
nysa devgn - फोटो : social media

अजय देवगन और काजोल की फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' आज रिलीज हो गई । एक दिन पहले यानी गुरुवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। यहां काजोल अपने बेटे युग के साथ फिल्म देखने पहुंचीं । वहीं काजोल की बेटी नीसा कुछ देर बाद अकेले वेन्यू पर आईं । इस दौरान निसा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं । 

kajol and ajay devgn daughter nysa reached in special screening of tanhaji
nysa devgn - फोटो : social media

नीसा ने फ्लोरल व्हाइट कलर का वन पीस पहना था । उनके बाल खुले हुए थे । नीसा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस इन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं । तस्वीरों में नीसा अपनी मां काजोल की कार्बन कॉपी लग रही हैं । नीसा अपनी मां और पापा की फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही थीं ।

kajol and ajay devgn daughter nysa reached in special screening of tanhaji
Kajol and Nysa Devgn - फोटो : Instagram
बता दें कि यह अजय की बॉलीवुड की 100वीं फिल्म है । इस फिल्म में अजय और काजोल 11 साल बाद एक साथ नजर आ रहे हैं । इससे पहले दोनों ने फिल्म 'यू मी और हम' में साथ काम किया है । हाल ही में काजोल ने अजय से पहली मुलाकात के बारे में बात की थी ।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
kajol and ajay devgn daughter nysa reached in special screening of tanhaji
Ajay Devgn and Nysa Devgn - फोटो : instagram

काजोल ने इंस्टाग्राम के पॉपुलर पेज ह्यूमन ऑन बॉम्बे को इंटरव्यू दिया था । इसमें काजोल ने बताया, 'हम 25 साल पहले फिल्म हलचल के सेट पर मिले थे। मैं शूट के लिए तैयार थी और पूछ रही थी कि मेरा हीरो कौन है? किसी ने अजय की तरफ इशारा किया। वह एक कॉर्नर में बैठे हुए थे। अजय से मिलने से 10 मिनट पहले मैं उनके बारे में बुराई कर रही थी।'

विज्ञापन
kajol and ajay devgn daughter nysa reached in special screening of tanhaji
Nysa and Kajol - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'फिर हमने सेट पर बात करना शुरू की और हम अच्छे दोस्त बन गए। हम दोनों ही उस समय किसी और को डेट कर रहे थे । मैंने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में अजय से शिकायत की थी। जल्द ही हमारा ब्रेकअप हो गया। हम दोनों में से किसी ने एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया। लेकिन यह समझ आ रहा था कि हम साथ हैं।'
 

मनोज बाजपेयी की तस्वीर को कूड़ेदान में फेंक देते थे निर्देशक, अभिनेता ने संघर्ष के दिनों को किया 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed