सब्सक्राइब करें

काजोल की इस तस्वीर के लिए हो रही अजय देवगन की चर्चा, जानें क्या है वजह?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 25 Feb 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Kajol asked husband Ajay Devgn for a selfie his response is now a viral photo
Kajol and Ajay Devgn - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (Kajol) सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहती हैं। हाल ही में काजोल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ काजोल ने कुछ ऐसा लिख दिया कि वो तस्वीर वायरल हो गई। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस साधारण सी दिखने वाली तस्वीर में ऐसा क्या है?अरे जनाब इस तस्वीर के साथ काजोल ने अपनी और पति अजय देवगन की निजी बातें बता दीं। 

Kajol asked husband Ajay Devgn for a selfie his response is now a viral photo
Kajol - फोटो : Instagram

काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में काजोल घर के अंदर सीढ़ियों पर बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते ही काजोल ने एक कैप्शन में अपनी और अजय की बातें भी लिखीं। काजोल ने लिखा मैंने अजय से कहा- बेबी चलो आज एक सेल्फी लेते हैं। जवाब में पति ने कहा- तुम जाओ बैठो वहां पर मैं क्लिक करता हूं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Me: Baby let's take a selfie na Hubby: Go sit there I will take it Me: Selfie means both of us together and someone in the pic clicks it. His answer 👆 😋

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

Kajol asked husband Ajay Devgn for a selfie his response is now a viral photo
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल ने आगे पति से क्या कहा ये लिखा है। काजोल ने अजय से कहा- सेल्फी का मतलब होता है हम दोनों उसमें हो और उनका जवाब क्या था ये आपके सामने है। काजोल और अजय देवगन की शादी को 21 साल हो चुके हैं। स्वभाव में काजोल जितनी चुलबुली हैं उतने ही अजय गंभीर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol asked husband Ajay Devgn for a selfie his response is now a viral photo
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ये दोनों हाल ही में एक साथ 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में अजय ने तानाजी का और काजोल ने उनकी पत्नी का रोल निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन किया। ये फिल्म दस जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
Kajol asked husband Ajay Devgn for a selfie his response is now a viral photo
काजोल, ओम राउत और अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला

इस फिल्म ने रिलीज से अभी तक 266 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

मलाइका अरोड़ा की हमशक्ल उनकी ही तरह देती हैं पोज, पारस छाबड़ा को रिझाने 'मुझसे शादी करोगे' में पहुंचीं


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed