सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: पढ़ाई से बचने के लिए फिल्मों में आई थीं काजोल, महज 16 साल की उम्र में किया था डेब्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 05 Aug 2021 07:27 AM IST
विज्ञापन
Kajol Birthday special actress come to films to avoid studies made her debut at age of 16
kajol - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल पांच अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। करियर के पीक पर शादी करने के बाद भी काजोल के लिए फैंस के दिलों में प्यार कम नही हुआ है। काजोल की गिनती आज हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेत्रियों के तौर पर होती है। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी आज भी सिनेप्रेमियों की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों ने बॉलीवुड में एक साथ मिलकर कई शानदार फिल्में की हैं। जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको काजोल से जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं। काजोल बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक शोमू मुखर्जी और अभिनेत्री तनुजा की बेटी हैं। काजोल की छोटी बहन अभिनेत्री तनीषा है। तनीषा अपनी बहन और मां के मुकाबले बड़ा मुकाम नहीं हासिल कर पाईं।



काजोल बचपन से ही जिद्दी स्वभाव की रही है। वो एक बार जो बात ठान लें उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। तभी तो वो अपनी बातें मनवाने के लिए अपने पैरेंट्स के नाक में दम कर देती थी। इस बात का खुलासा काजोल ने खुद एक इंटरव्यू में किया था।

Trending Videos
Kajol Birthday special actress come to films to avoid studies made her debut at age of 16
kajol - फोटो : instagram

काजोल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से की थी। इसके बाद काजोल ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया और बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी। काजोल ने अपने फिल्मी सफर में बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले और तानाजी सहित कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों दिलों को जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol Birthday special actress come to films to avoid studies made her debut at age of 16
kajol - फोटो : instagram

हिंदी फिल्मों के अलावा काजोल ने तमिल फिल्म 'Minsaara Kannavu' में प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी के साथ काम किया था। सिनेमा में अपना खास योगदान देने के लिए काजोल को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे सिर्फ शाहरुख- काजोल की ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की शानदार फिल्मों में से एक हैं।

Kajol Birthday special actress come to films to avoid studies made her debut at age of 16
kajol - फोटो : instagram

इसके अलावा काजोल को फिल्म कुछ कुछ होता, कभी खुशी कभी गम, फना, माई नेम इज खान के लिए फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिल चुका है। काजोल की फिल्म गुप्त साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनका किरदार नकारात्मक था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ खलनायिका का पुरस्कार मिला था। इतना ही नहीं काजोल को साल 2011 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Kajol Birthday special actress come to films to avoid studies made her debut at age of 16
अजय देवगन, काजोल, नीसा देवगन - फोटो : Social Media

काजोल अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। अभिनेता अजय देवगन के साथ लंबी प्रेम कहानी के बाद उन्होंने साल 1999 में उनसे शादी की थी। अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की शानदार जोड़ी कही जाती है। इन दोनों कलाकारों के बच्चे बेटी न्यासा और बेटे युग हैं। काजोल का सिंगापुर के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू भी लगा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed