काजोल इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं दूसरी तरह वह विवादों में भी घिर गईं। दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू में काजोल ने कहा कि इस देश के लोगों पर बिना विजन वाले अशिक्षित राजनेताओं का शासन है। जैसे ही उनका इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने काजोल को कहा कि वह खुद स्कूल ड्रॉपआउट हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें दसवीं फेल तक बुलाया।
Kajol: राजनेता को अशिक्षित कहने पर ट्रोल हुईं काजोल, सफाई पेश कर बोलीं- किसी नेता को नीचा दिखाने का इरादा नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ने अब सोशल मीडिया पर अपनी ट्रोलिंग के बाद चुप्पी तोड़ी है और सफाई पेश की है। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं केवल शिक्षा और इसके महत्व के बारे में बात कर रही थी। मेरा इरादा किसी भी राजनीतिक नेता को नीचा दिखाना नहीं था। हमारे पास कुछ महान नेता हैं, जो देश को सही रास्ते पर ले जा रहे हैं।''
I was merely making a point about education and its importance. My intention was not to demean any political leaders, we have some great leaders who are guiding the country on the right path.
— Kajol (@itsKajolD) July 8, 2023
हालिया साक्षात्कार में काजोल ने देश में महिला सशक्तिकरण के बारे में बात की और कहा कि भारत में बदलाव बहुत धीमा है, क्योंकि लोग उचित शिक्षा की कमी सहित हमारी परंपराओं और विचार प्रक्रियाओं में डूबे हुए हैं। आपके पास ऐसे राजनीतिक नेता हैं, जिनके पास शैक्षिक प्रणाली की पृष्ठभूमि नहीं है। मुझे खेद है, लेकिन मैं बाहर जाकर यह कहने जा रही हूं। मुझ पर जिन नेताओं द्वारा शासन किया जा रहा है, उनमें से बहुत से ऐसे हैं, जिनके पास वह दृष्टिकोण नहीं है। मुझे लगता है कि शिक्षा आपको कम से कम एक अलग दृष्टिकोण देखने का मौका देती है।
Rachel Shelley: नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज में नजर आएंगी लगान की गोरी मेम, 22 साल बाद कमबैक कर रहीं राचेल शेली
ट्रोलिंग के बीच काजोल के बयान पर शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी की भी प्रतिक्रिया आई, जिन्होंने विवाद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष किया। प्रियंका ने ट्वीट किया, "तो काजोल का कहना है कि हम उन नेताओं द्वारा शासित हैं, जो अशिक्षित हैं और जिनके पास कोई दूरदृष्टि नहीं है। कोई भी नाराज नहीं है, क्योंकि उनकी राय जरूरी नहीं कि एक तथ्य हो और उन्होंने किसी का नाम भी नहीं लिया है, लेकिन सभी भक्त नाराज हैं। कृपया अपने पूरे राजनीति विज्ञान के ज्ञान को बर्बाद न करें।"
Sujoy Ghosh: 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में करीना के काम से सुजॉय घोष खुश, तारीफ में कह डाली यह बड़ी बात
वहीं, बात करें काजोल के वर्कफ्रंट की तो आखिरी बार उन्हें नेटफ्लिक्स की 'लस्ट स्टोरीज 2' में देखा गया था। अब वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार की कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' में नजर आएंगी, जो अमेरिकी सीरीज 'द गुड वाइफ' का हिंदी रूपांतरण हैं। सीरीज में वह वकील की भूमिका निभाएंगी।
Ira Khan: डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं आमिर खान की बेटी, इरा ने किया मानसिक तनाव की वजह का खुलासा