फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अजय देवगन से ना मिलतीं तो क्या शाहरुख खान से शादी कर लेतीं', काजोल ने इस सवाल का दिया ये जवाब

Wed, 27 Nov 2019 03:02 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 27 Nov 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
kajol didnot meet Ajay Devgn she married Shah Rukh Khan actress reply
Kajol, Baazigar - फोटो : amar ujala
काजोल ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं । काजोल की सबसे ज्यादा हिट फिल्में शाहरुख खान के साथ रहीं । फिल्म 'डीडीएलजे' के बाद से ये दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी बन गई थी । आज भी दर्शक दोनों को सिल्वर स्क्रीन पर साथ देखना चाहते हैं । 
kajol didnot meet Ajay Devgn she married Shah Rukh Khan actress reply
Kajol and Shahrukh Khan - फोटो : twiiter
हाल ही में काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ सवाल-जवाब का एक खेल आयोजित किया । साथ ही फैंस के सभी सवालों का जवाब देने का वादा किया। काजोल के एक फैन ने पूछा कि अगर वो अजय देवगन से नहीं मिली होतीं तो क्या शाहरुख से शादी कर लेतीं?
kajol didnot meet Ajay Devgn she married Shah Rukh Khan actress reply
Shahrukh and Kajol - फोटो : file photo
काजोल ने इस सवाल का बेहतरीन जवाब दिया । उन्होंने कहा, 'क्या आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए?' काजोल से यह भी पूछा गया कि वह शाहरुख खान के साथ फिर कब काम करेंगी। इस पर काजोल ने कहा कि यह शाहरुख खान से पूछो।काजोल ने शाहरुख खान के साथ 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'बाजीगर', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान' और 'दिलवाले' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kajol didnot meet Ajay Devgn she married Shah Rukh Khan actress reply
kajol ajay devgn
दोनों की ये फिल्में हिट रही हैं । काजोल की अगली फिल्म 'तानाजी: अनसंग वॉरियर' है। इसमें वो पति अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी। यह अजय की 100वीं फिल्म है । कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया । 
विज्ञापन
kajol didnot meet Ajay Devgn she married Shah Rukh Khan actress reply
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media
अजय ने आगे बताया, 'तानाजी सिर्फ मेरी 100वीं फिल्म होने के कारण ही नहीं बल्कि अपने स्वर्णिम इतिहास के कारण भी मेरे लिए बेहद खास है। तानाजी मालुसरे का किरदार निभाना एक दायित्व है जिसमें गलती से भी किसी गलती की गुंजाइश नहीं है। फिल्म में मैंने बहुत सारे स्टंट्स सीन्स भी किए हैं, जिसके लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी।'
 

अनु मलिक पर फिर बिफरीं सोना मोहापात्रा, बोलीं- 'वो समझौता करने की कोशिश कर रहे'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed