{"_id":"5dde24c68ebc3e54ed5f0695","slug":"sona-mohapatra-reveal-on-anu-malik-he-has-tried-to-reach-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनु मलिक पर फिर बिफरीं सोना मोहापात्रा, बोलीं- 'वो समझौता करने की कोशिश कर रहे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनु मलिक पर फिर बिफरीं सोना मोहापात्रा, बोलीं- 'वो समझौता करने की कोशिश कर रहे'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sona mohapatra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोना मोहापात्रा ने पिछले दिनों बॉलीवुड के गायक और कंपोजर अनु मलिक पर मीटू का आरोप लगाया था। सोना लगातार इस मुद्दे पर बात कर रही हैं । अनु मलिक को 'इंडियन आइडल 11' में बतौर जज लिया गया था, लेकिन सोना ने फिर से आवाज उठाई और अनु मलिक को शो से हटा से दिया गया । इससे पहले भी अनु को इंडियन आइडल 10 से भी हटाया जा चुका है।
2 of 5
sona mohapatra
अब सोना ने अनु को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है । सोना ने अपने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि अनु मलिक ने उनसे संपर्क साधने की कोशिश की है । उन्होंने कहा कि म्यूजिक डायरेक्टर एंड कंपोजर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया के जरिए अनु मलिक ने उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
3 of 5
Sona Mohapatra
सोना का कहना है कि अनु मलिक उनसे समझौता करना चाहते हैं । सोना मोहपात्रा ने ये मुद्दा साल 2018 में उठाया था । तब उन्होंने पहली बार अनु मलिक पर मीटू का इल्जाम लगाया था । इसके बाद उन्होंने WCD मिनिस्ट्री को एक ओपन लेटर लिखा था ।
इसमें उन्होंने स्मृति इरानी से गुहार लगाई थी कि वो इस मामले को देखें। इसी के बाद नेशनल कमीशन फॉर वूमन ने स्वयं संज्ञान लेते हुए सोनी चैनल को एक नोटिस भेजा था । इस नोटिस के बाद ही अनु मलिक को शो से बाहर होना पड़ा । अनु मलिक पर मी टू आंदोलन के दौरान कई आरोप लगे थे ।
सोना माेहापात्रा के अलावा श्वेता पंडित ने भी अनु मलिक पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में नेहा भसीन ने भी सोना का समर्थन किया था। सोना के आरोपों पर अनु मलिक ने कहा था, 'मैं अब इस पर बोलना चाह रहा हूं । मेरे ऊपर लगे सभी आरोप गलत हैं । मैं दो बेटियों का पिता हूं । मैं ऐसा करने की सोच भी नहीं सकता ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।