फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oops मोमेंट का शिकार होते-होते बचीं काजोल, करने वालीं थीं ये बड़ी गलती लेकिन तभी...

Tue, 17 Dec 2019 03:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 17 Dec 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
Kajol Oops Moment video viral almost enters the wrong car late night outside restaurant
Kajo - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

बॉलीवुड में अक्सर सितारे Oops मोमेंट का शिकार हो जाते हैं। कभी कोई ज्यादा बोल्ड ड्रेस की वजह से असहज को जाता है तो कोई पोज देते देते इसका शिकार हो जाता है। आज हम आपको सिनेमाजगत की मशहूर अभिनेत्री काजोल (Kajol) का एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे जिसे देखकर आपकी हंसी छूट सकती है। काजोल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें वह गलती से किसी और की कार में बैठने जा रही थीं। 

Kajol Oops Moment video viral almost enters the wrong car late night outside restaurant
Kajol - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

काजोल के इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। यह वीडियो मुंबई के जुहू के रेस्टोरेंट के बाहर का है। इस वीडियो में काजोल पीले और नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि काजोल रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हैं। इसके बाद वह दूसरी कार की ओर बढ़ने लगती हैं। काजोल के साथ एक और शख्स भी नजर आ रहा है। 

Kajol Oops Moment video viral almost enters the wrong car late night outside restaurant
Kajol - फोटो : Viral Bhayanai, Instagram

काजोल जैसे ही दूसरी गाड़ी की तरफ बढ़ने लगती हैं तो उन्हें पीछे से आवाज आती है 'मैडम गाड़ी इस तरफ है।' काजोल तुरंत 'सॉरी' कहती हैं और अपनी कार की ओर बढ़ जाती हैं। इसके बाद काजोल हंसते हुए कहती हैं-'बताते नहीं तो मैं किसी और की कार में बैठ जाती।' काजोल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Im gonna walk towards someone else's car 😋🤪 #kajoldevgan as she was snapped post dinner. #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol Oops Moment video viral almost enters the wrong car late night outside restaurant
Tanhaji - फोटो : amar ujala, mumbai

काजोल आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'हेलीकॉप्टर ईला' फिल्म में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। काजोल जल्द ही पर्दे पर 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' फिल्म के साथ वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में वह अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Kajol Oops Moment video viral almost enters the wrong car late night outside restaurant
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media

तानाजी मालुसरे, मराठा सेना के वीर सेनापति रहे हैं और अपने बेटे की शादी के ऐन दिन छत्रपति शिवाजी के बुलावे पर युद्ध करने चले गए। तानाजी मालुसरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ कई युद्ध लड़े थे। मेकर्स का दावा है कि यह पीरियड ड्रामा फिल्म भारतीय फिल्म जगत की सर्वश्रेष्ठ 3डी फिल्म बनेगी। खुद के करियर की 100वीं फिल्म होने की वजह से अजय अपनी पूरी टीम के साथ इस फिल्म को खास बनाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। 

ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई रणवीर-आलिया की 'गली ब्वॉय', ये 10 फिल्में हुईं शॉर्टलिस्टेड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed